फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   स्कूल और खलिहान की भूमि से कब्जा हटवाया

स्कूल और खलिहान की भूमि से कब्जा हटवाया

Tue, 16 Jan 2018 09:44 PM IST
Updated Tue, 16 Jan 2018 09:44 PM IST
विज्ञापन
स्कूल और खलिहान की भूमि से कब्जा हटवाया
लीड
विज्ञापन

फोटो- 16एलकेएच 505

स्कूल और खलिहान की
भूमि से कब्जा हटवाया
एसडीएम गोला ने की कार्रवाई
- दबंगों ने कुकहापुर स्कूल में जबरन डाली थी झोपड़ी
अमर उजाला ब्यूरो
बांकेगंज।
स्कूल और खलिहान की भूमि पर अवैध कब्जे के बाद झोपड़ी डालना दबंगों को महंगा पड़ गया। एसडीएम गोला के निर्देश पर मौके पर मंगलवार को पहुंची राजस्व और थाना मैलानी पुलिस कर्मियों की टीम ने स्कूल बाउंड्री के अंदर पड़ी झोपड़ी और खलिहान की जमीन कब्जा मुक्त कराई। इस कार्रवाई से सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जेदारों में हड़कंप मचा हुआ है।
एसडीएम गोला डॉ. योगानंद पांडे ने बताया कि बांकेगंज ब्लॉक की ग्राम पंचायत सिसनौर के मजरा जिझारपुर निवासी राम सनेही खलिहान के नाम से आरक्षित भूमि गाटा संख्या नौ रकबा 0.214 हेक्टेयर पर खेतीबाड़ी के अलावा गाटा संख्या 605 रकबा 0.295 हेक्टेयर कुकहापुर स्थित प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूल प्रांगण में गांव के शिवराज वर्मा ने जबरन झोपड़ी डाल कर रहने के साथ ही परिसर में उपले की बठिया लगाकर कब्जा कर रखा था। उन्होंने बताया कि संबधित भूमि की जोताई कराकर अवैध कब्जा मुक्त कराई गई। कहा कि शासन के निर्देश पर सरकारी जमीनों को अवैध कब्जा हटवाने की कार्रवाई जारी है। इस मौके पर एसओ मैलानी महेंद्र सिंह, राजस्व निरीक्षक विजय कुमार श्रीवास्तव, हल्का लेखपाल कमला त्रिपाठी, भूपेन्द्र सिंह वर्मा, राम सजीवन सरोज, राजकुमार, प्रधान पति अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन





पिपरा करमचंद, गौरा और कटिया में
कब्जा मुक्त हुई तीन हेक्टेयर जमीन
लखीमपुर खीरी/महेवागंज। तहसील प्रशासन ने सोमवार को पुलिस के साथ सदर तहसील के गांव पिपरा करमचंद, गौरा और कटिया में खलिहान, चकमार्ग और मरघट आदि की आरक्षित जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त कराया। इससे कब्जा धारकों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसीलदार सदर राजेश चंद्र ने बताया कि सोमवार को फूलबेहड़ क्षेत्र के गौरा गांव में खलिहान और चकमार्ग की आरक्षित भूमि पर फसल खड़ी मिलीं, जिसे जुतवाकर कब्जे को हटा दिया गया। फरधान क्षेत्र के गांव पिपरा करमचंद और थाना खीरी के कटिया गांव में अवैध कब्जे मिले। जिन्हें पुलिस और राजस्व कर्मियों ने हटवा दिया। इस दौरान नायब तहसीलदार डॉ. लाल कृष्ण, इंस्पेक्टर कमलेश नारायण पांडेय, राजस्व निरीक्षक अंकित अवस्थी, सतीश आदि मौजूद रहे।


सार्वजनिक रास्ते पर कब्जे की शिकायत
पलियाकलां। ग्राम गजरौरा में सार्वजनिक रास्ते पर कब्जे का मामला सामने आया है। यहां के विश्वनाथ पुत्र दमरी ने एडीएम को भेजे गए पत्र में कहा है कि गांव के उत्तर की ओर सुहेली नदी के किनारे पर स्थित मार्ग पर 2016 में खड़ंजा लगवाया गया था। यह रास्ता 1970 से चल रहा था, लेकिन खड़ंजे को विपक्षियों ने उखाड़ दिया और मार्ग भी बंद कर दिया है।

इसकी शिकायत की गई तो सात जून 2016 को नायब तहसीलदार ने स्थलीय निरीक्षण कर रास्ता चिन्ह्ति कर दिया और पुन: खूंटे लगवा दिए थे। लेकिन एक बार फिर से विपक्षियों ने एक राय होकर खूंटे उखाड़ दिया और रास्ते पर अतिक्रमण कर लिया। इससे उन लोगों का रास्ता बंद हो गया है। 18 जुलाई 2017 को मामले की शिकायत डीएम से की गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने अतिक्रमण हटवा दिया था। लेकिन उनके जाने के तुरंत बाद पुन: विपक्षियों ने कब्जा जमा लिया। इस मामले में एडीएम से हस्तक्षेप कर कार्रवाई की मांग की गई है। एडीएम ने प्रकरण में बीडीओ और एसडीएम को अपने स्तर से कार्रवाई के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed