फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   नवागत डीएम शैलेंद्र सिंह ने चार्ज संभाला

नवागत डीएम शैलेंद्र सिंह ने चार्ज संभाला

Tue, 05 Dec 2017 10:29 PM IST
Updated Tue, 05 Dec 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन
नवागत डीएम शैलेंद्र सिंह ने चार्ज संभाला
डीएम - फोटो : अमर उजाला
लखीमपुर खीरी। तबादले के करीब दो माह बाद नवागत डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह मंगलवार को चार्ज संभालने से पहले पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पहुंचे, जहां एडीएम उमेश नारायण पांडेय समेत जिलास्तरीय अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद जिला कोषागार पहुंचकर डीएम ने पदभार ग्रहण किया। प्रमोशन से वर्ष 2010 में आईएएस बने शैलेंद्र कुमार सिंह पहले सूडा के निदेशक थे, जबकि यहां करीब दो साल से तैनात डीएम आकाशदीप को शासन में विशेष सचिव बनाया गया।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम ने विभिन्न कार्यालयों संयुक्त कार्यालय, जिला पूर्ति कार्यालय, निर्वाचन कार्यालय, एडीएम कार्यालय, न्यायालय, चकबंदी न्यायालय, अभिलेखागार सहित विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण किया। अधिकारियों और कर्मचारियों का परिचय प्राप्त किया। डीएम ने कहा है कि सभी विभागों के अधिकारी/कर्मचारी टीम भावना से काम करते हुए जनकल्याणकारी योजनाओं से पात्र जनता को लाभान्वित करें। इस दौरान एडीएम न्यायिक रामसुरेश वर्मा, एसडीएम सदर नागेंद्र कुमार सिंह, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट स्वाति शुक्ला, वरिष्ठ कोषाधिकारी आंनद कुमार, ओएसडी कृष्ण मोहन श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed