फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   बाघ की दहशत में हैं ग्रामीण

बाघ की दहशत में हैं ग्रामीण

Sun, 29 Oct 2017 06:42 PM IST
Updated Sun, 29 Oct 2017 06:42 PM IST
विज्ञापन
बाघ की दहशत में हैं ग्रामीण
लखीमपुर खीरी/ममरी। अशर्फीगंज के युवक लालाराम पर हमला कर मौत के घाट उतारने वाले खूनी बाघ की दहशत से लोग खेतों में जाने से घबरा रहे हैं।
विज्ञापन

बिहारीपुर के राजपाल सिंह, गोरेंदर सिंह के अनुसार शनिवार शाम बाघ खेत से छलांग लगाकर माता भुइयां देवी मंदिर के जंगल में चला गया, रविवार सवेरे उसके पगचिन्ह् मंदिर के आस-पास मिले। ग्रामीणों का कहना है कि बाघ के साथ शावक भी है। हालांकि वनकर्मियों ने इसकी पुष्टि नहीं की है। रेंजर एसएन यादव ने बताया कि बाघ की लोकेशन भुइया देवी मंदिर से फकीरबाबा स्थान तक मिली है। बाघ उम्रदराज है। उधर महेशपुर जंगल से सटे मुल्लापुर, बोझबा, अयोध्यापुर, सुंदरपुर, सिंगहा, मोतीपुर, तिलोकपुर, रामदीनपुर, महेशपुर, कन्हैयागंज, नयागांव, अशर्फीगंज, गौरीगंज, बिहारीपुर, तूलमेलगंज, भदैंया, झाऊपुर, पन्नापुर, लीलापुर, नासिरपुर, रम्मापुर आदि के ग्रामीणों ने खेतों में जाना बंद कर दिया है। हाल यह है कि गन्ने में यदि नीलगाय, जंगली सुअर, चीतल या छुट्टा पशु दिखाई पड़ जाए तो लोग उसे बाघ समझ बैठते हैं, जिससे पूरे गांव में बाघ का शोर मच जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed