{"_id":"65789b40e9153dc3f90baa66","slug":"12-people-have-lost-their-lives-in-10-days-25-injured-rescue-arrangements-zero-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1003-10946-2023-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: 10 दिन में 12 लोगों की जा चुकी है जान, 25 घायल, बचाव के इंतजाम शून्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: 10 दिन में 12 लोगों की जा चुकी है जान, 25 घायल, बचाव के इंतजाम शून्य
विज्ञापन
भीरा रोड मोड पर ओवरलोड गन्ना भरा ट्रक स्रोत:संवाद
लखीमपुर खीरी। दिसंबर के 10 दिनों में हुए सड़क हादसों ने जिम्मेदारों की संजीदगी की पोल खोल दी है। एक तरफ निर्देश जहां कागजों पर दौड़ते रहे वहीं नियमों की अनदेखी कर फर्राटा भरते वाहनों ने 12 लोगों की जान ले ली। सड़कों पर दौड़ते ओवरलोड वाहन लगातार लोगों की जान ले रहे हैं, फिर भी परिवहन विभाग के अफसर अनजान बने हुए हैं। गन्ना ढो रहीं ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर रिफ्लेक्टर भी कागजों पर लगाए जा रहे हैं।
दिसंबर के पहले दिन से अब तक हुए 20 से अधिक सड़क हादसों में 12 लोग जान गवां चुके हैं। इन हादसों की वजह ओवरलोड वाहन और तेज रफ्तार ही रही। लगातार हो रहे हादसों के बावजूद वाहनों की जांच का अभियान तक नहीं चला। मंगलवार को भी शहर और ग्रामीण इलाके में ओवरलोड वाहन दौड़ते नजर आए।
गन्ना, ईंट, बालू और धान लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां मनमाने तरीके से फर्राटा भरती दिखीं। परिवहन विभाग ओवरलोड वाहनों पर लगाम लगाने की बात तो करता है, लेकिन उसका असर कहीं नहीं दिखता। सूत्र बताते हैं कि ओवरलोड वाहनों को ट्रांसपोर्टरों के दबाव में छूट दी जा रही है। जिले में ऐसी कोई चीनी मिल नहीं है, जहां ओवरलोड ट्रक गन्ना लेकर न पहुंच रहे हों, लेकिन परिवहन और पुलिस विभाग सब जानकर भी अनजान बना रहता है।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक- ओवरलोड वाहनों के लिए परिवहन विभाग के अफसर पर्चियां काटते हैं, जिनका टोकन और पैसा जिले के बड़े ट्रांसपोर्टरों के यहां जमा होता है। इस क्रम में जिनका पैसा जमा नहीं होता है, उनका चालान कर दिया जाता है, जबकि अन्य ओवरलोड वाहनों को देखकर परिवहन विभाग के अफसर आंखें मूंद लेते हैं।
इन स्थानों पर हो चुके हैं हादसे
- पांच दिसंबर को गोला-कस्ता रोड उमरपुर क्रशर के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक टकराने से पिता-पुत्र की मौत हो गई।
- बुधवार को तेज रफ्तार पिकअप ने गोला-मोहम्मदी हाईवे पर कोर्ट के पास बच्चों को ले जा रहे ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। चार बच्चों समेत छह लोग घायल हुए।
- सोमवार की सुबह करीब चार बजे निघासन-पलिया रोड पर ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। पांच लोग घायल हुए।
- खमरिया और धौरहरा इलाके में हुए हादसे में तीन लोगों की जान गई। पलिया में ट्रक से कुचलकर एक युवक की मौत हुई।
न वाहनों की रफ्तार पर अंकुश, न ही बंद हुए अवैध कट
परिवहन विभाग का ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई का अभियान कागजों पर ही चल रहा है, जबकि सड़क पर फर्राटा भर रहे ओवरलोड वाहन लोगाें की जान ले रहे हैं। वाहनों की रफ्तार पर भी अंकुश नहीं लग पाया है। अवैध कट भी बंद नहीं हुए। सड़कों के अंधे मोड़ के पास संकेतक भी नहीं लगाए जा सके, जबकि जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में हर बार यही निर्देश दिए जाते हैं। उधर, परिवहन विभाग वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाने का हर बार दावा करता है, लेकिन हकीकत में इसका कुछ असर नहीं दिख रहा है।
ओवरलोड वाहनों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। बीते तीन दिन में करीब 35 ओवरलोड वाहन सीज किए गए हैं। आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। चालकों को जागरूक भी किया जा रहा है। - आलोक कुमार सिंह, एआरटीओ प्रशासन
गन्ना भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और अन्य ओवरलोड वाहनों को सीज किया जा रहा है। जिन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर लाल कपड़ा या रिफ्लेटर नहीं मिलेगा, उन पर कार्रवाई की जाएगी। - कौसलेंद्र, प्रवर्तन अधिकारी