फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   1184 health workers take vaccine safety shield to win the battle against Corona

कोरोना से जंग जीतने के लिए 1184 स्वास्थ्य कर्मियों ने लिया टीके का सुरक्षा कवच

Sat, 23 Jan 2021 01:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
1184 health workers take vaccine safety shield to win the battle against Corona
लखीमपुर खीरी। कोरोना वायरस को हराने के लिए योद्धाओं की जंग जारी है। शुक्रवार को 1184 स्वास्थ्यकर्मियों ने वैक्सीन लगवाकर सुरक्षा कवच पहना। इसके लिए जिला एवं महिला अस्पताल समेत जिले भर में नौ जगहों पर टीकाकरण स्थल बनाए गए थे। इस दौरान सरकारी एवं निजी अस्पताल के करीब 2000 डॉक्टर एवं पैरा मेडिकल स्टाफ को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य निर्धारित था।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. बलबीर सिंह ने बताया कि कोरोना का टीका लगाने के लिए जिला एवं महिला अस्पताल के साथ सात सीएचसी को टीकाकरण स्थल बनाया गया था। इस दौरान करीब 2000 लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित था, जिसमें से 1184 लोगों ने ही वैक्सीन लगवाई। उन्होंने बताया कि टीकाकरण नोडल अफसर की देखरेख में हुआ।
विज्ञापन

टीकाकरण के दौरान महिला अस्पताल में परेशान हुए मरीज
महिला अस्पताल में वैक्सीन के लिए बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अजय कुमार नोडल अफसर थे। ऐसे में नवजात को दिखाने आई महिलाओं को कोविड टीकाकरण सेंटर के बाहर काफी देर तक डॉक्टर को दिखाने के लिए इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोला सीएचसी में 50 प्रतिशत लोगों के ही लगा टीका
गोला गोकर्णनाथ। शुक्रवार को निर्धारित लक्ष्य 300 के सापेक्ष 150 स्वास्थ्यकर्मियों ने ही वैक्सीन लगवाई। टीकाकरण को लेकर जारी प्रोटोकॉल के तहत सीएचसी पर व्यवस्थाएं चाक चौबंद रहीं। मगर इस दौरान स्वास्थ्यकर्मियों में किसी प्रकार की कोई समस्या देखने को नहीं मिली। हालांकि कुछ लोग वैक्सीन लगवाने में टालमटोल करते जरूर दिखे। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. बलबीर सिंह ने व्यवस्थाओं का जायजा लेकर स्वास्थ्य कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उधर, कुंभी पीएचसी के चिकित्साधिकारी डॉ. गणेश कुमार ने बताया कि 28 एवं 29 जनवरी को फिर से वैक्सीन लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि जिन लोगों के वैक्सीन लगी है उन्हें पुन: 28 दिन बाद यानी 19 फरवरी को दूसरी डोज दी जाएगी।
सीएचसी अधीक्षक को लगा पहले टीका
टीकाकरण को लेकर किसी तरह की भ्रांति न रहे इसलिए अधीक्षक डॉ. अजय वर्मा ने पहले वैक्सीन लगवाई। 30 मिनट रुकने के बाद काम में लग गए। उन्होंने टीका लगवाने वालों को बुखार, चक्कर आना, चकत्ते आदि की स्थिति में हेल्पलाइन नंबर व सीएचसी अधीक्षक को बताने को कहा है।
किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं
वैक्सीन लगवाने वाली ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर महिमा सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य कर्मियों ने कोविड-19 महामारी के दौरान जिस उत्साह पूर्वक सेवा दी है। उसी उत्साह से टीका लगवाएं। टीकाकरण पूरी तरह से सुरक्षित है।

सीएचसी अधीक्षक ने लगवाया पहले टीकाकरण
पसगवां। सीएचसी पर 200 लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य था। मगर 66 लोगों के ही टीका लगा। पहले अधीक्षक डॉ. अश्विनी वर्मा ने और उसके बाद आशा संगिनी बेबी शुक्ला, प्रेमवती, सुमन, कल्पना देवी ने टीकाकरण कराया। नोडल एवं एसीएमओ डॉ. रवींद्र शर्मा ने जायजा लिया। अधीक्षक ने बताया कि 51 महिलाएं और 15 पुरूषों ने टीकाकरण कराया है।
कहां कितने टीके लगे
जिला अस्पताल- 115
महिला अस्पताल-100
सीएचसी बेहजम- 147
सीएचसी नकहा- 146
सीएचसी फरधान- 234
सीएचसी कुंभी- 149
सीएचसी मोहम्मदी- 105
सीएचसी पसगवां- 66
सीएचसी बांकेगंज-122
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed