{"_id":"5c22275ebdec2256ce0814c9","slug":"11545742174-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनगढ़ी से काठमांडू के लिए दिन में उड़ाने हुई बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनगढ़ी से काठमांडू के लिए दिन में उड़ाने हुई बंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनगढ़ी-नेपाल (लखीमपुर खीरी)। धनगढ़ी-गेटा एयरपोर्ट पर हवाई पट्टी की मरम्मत को लेकर धनगढ़ी-काठमांडू की दिन की सभी उड़ाने मंगलवार से एक सप्ताह के लिए बंद कर दी गई हैं। जबकि रात्रिकालीन की एक ही उड़ान चालू रहेगी। धनगढ़ी से हवाई उड़ान बंद होने से सैलानियों तथा आम लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
बता दें कि धनगढ़ी-गेटा विमानस्थल से दिन में काठमांडू के लिए बुद्ध एयरलांइस, श्री एयर लाइंस, शौर्य एयरलाइंस तथा नेपाल एयरलाइंस की पांच उड़ान होती है। एयरपोर्ट प्रमुख बुढ़ा थापा ने बताया कि हवाई पट्टी में जगह-जगह गड्ढ़े हो जाने से उसकी मरम्मत के लिए मंगलवार से एक सप्ताह के लिए यानी 25 दिसंबर से एक जनवरी तक के लिए सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक के लिए सभी उड़ानें बंद रहेंगी। केवल शाम को छह बजे के बाद रात्रिकालीन की बुद्ध एयरलाइंस की एक ही उड़ान धनगढ़ी से काठमांडू के लिए जारी रहेगी। धनगढ़ी से काठमांडू के लिए दिन की सभी उड़ाने बंद होने से सैलानियों तथा आम लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। उधर एक ही उड़ान होने के चलते किराया भी बढ़ गया है।