फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Nepal's former Home Minister Ravi crossed the border to India for pilgrimage

Lakhimpur Kheri News: सीमा पार कर भारत में तीर्थयात्रा पर निकले नेपाल के पूर्व गृहमंत्री रवि

Fri, 23 Oct 2026 11:41 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 23 Oct 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Nepal's former Home Minister Ravi crossed the border to India for pilgrimage
धनगढ़ी विमान स्थल पर पहुंचे पूर्व गृहमंत्री रवि लामीछाने। स्रोत : सोशल मीडिया
गौरीफंटा (खीरी)/धनगढ़ी (नेपाल)। नेपाल की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) के सभापति और पूर्व गृहमंत्री रवि लामिछाने पत्नी निकिता पौडेल के साथ तीन दिवसीय धार्मिक यात्रा पर शुक्रवार को भारत पहुंचे। वह सुबह विमान से धनगढ़ी के गेटा हवाईअड्डे पर उतरे। इसके बाद सड़क मार्ग से गड्डाचौकी-बनबसा सीमा पार कर भारत के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन

धनगढ़ी हवाईअड्डे पर पत्रकारों से बातचीत में रवि लामिछाने ने कहा कि उनकी भारत यात्रा पूरी तरह व्यक्तिगत और धार्मिक है। इसका राजनीति से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने आग्रह किया कि उनकी तीर्थयात्रा को राजनीतिक नजरिये से न देखा जाए।
विज्ञापन

लामिछाने ने बताया कि वह उत्तराखंड के नैनीताल स्थित प्रसिद्ध कैंची धाम में बाबा नीम करौली के दर्शन करेंगे। इसके बाद असम के गुवाहाटी स्थित शक्तिपीठ मां कामाख्या देवी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। भारत पहुंचने के बाद लामिछाने दंपति निजी काफिले के साथ अपनी धार्मिक यात्रा पर रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed