फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   A plate decorated with dishes made from coarse grains, a guardian of health

Lakhimpur Kheri News: मोटे अनाज से बने पकवानों से सजी थाली, सेहत की रखवाली

Fri, 23 Oct 2026 11:46 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 23 Oct 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
A plate decorated with dishes made from coarse grains, a guardian of health
श्रीअन्न (मिलेट्स) मेले के दौरान संदीक्षा की महिलाएं। स्रोत: एसएसबी - फोटो : धनयारी गांव में ब्लॉक प्रमुख डॉ. आरती किरोला का स्वागत करतीं महिलाएं। स्रोत- जागरूक पाठक
लखीमपुर खीरी। 70वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल मुख्यालय में शुक्रवार को संदीक्षा वार्षिक कार्ययोजना-2026 के तहत श्रीअन्न (मिलेट्स) मेले का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कमांडेंट राजन कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में हुई मिलेट्स एवं बेकिंग प्रतियोगिता में संदीक्षा परिवार की महिलाओं ने ज्वार, बाजरा, रागी, कोदो, सांवा, कुट्टू और कुटकी से पारंपरिक व्यंजन, मिष्ठान्न और बेक्ड उत्पाद तैयार कर पाककला का हुनर दिखाया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्देश्य पारंपरिक खाद्य पदार्थों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और दैनिक आहार में पौष्टिक अनाज का उपयोग प्रोत्साहित करना था। वाहिनी की चिकित्सा शाखा ने स्वास्थ्य जागरूकता सत्र में महिलाओं और कार्मिकों को मिलेट्स के पोषण संबंधी लाभ बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि मोटे अनाज फाइबर, आयरन और अन्य आवश्यक पोषक तत्वों के अच्छे स्रोत हैं। संतुलित आहार में इन्हें शामिल करने से पाचन स्वास्थ्य बनाए रखने और मधुमेह व हृदय रोग जैसे जीवनशैली संबंधी जोखिमों को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है।

प्रतियोगिता में व्यंजनों की पौष्टिकता, स्वाद, स्वच्छता और प्रस्तुतीकरण का मूल्यांकन किया गया। उत्कृष्ट व्यंजन बनाने वाली महिलाओं को संदीक्षा अध्यक्षा ने पुरस्कृत किया। समापन पर संदीक्षा परिवार के सदस्यों और कार्मिकों ने मिलेट्स से बने व्यंजनों का सामूहिक सहभोज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed