फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   लखनऊ और सैफई ने सेमी फाइनल जीता

लखनऊ और सैफई ने सेमी फाइनल जीता

Sat, 22 Dec 2018 12:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 22 Dec 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ और सैफई ने सेमी फाइनल जीता

विज्ञापन
लखनऊ और सैफई ने सेमीफाइनल जीता
गोला गोकर्णनाथ। कृषक समाज इंटर कॉलेज के मैदान पर हो रहे प्रादेशिक हॉकी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में लखनऊ और सैफई की टीम विजेता रहीं, जो शनिवार को होने वाले फाइनल मैच आमने-सामने होंगी।
सेमीफाइनल की शुुरुआत प्रधानाचार्य डॉ. लखपतराम वर्मा, सुशील मिश्रा, डॉ. सूर्यप्रकाश सिंह, बालकृष्ण मिश्र, बालकराम वर्मा, वीरेंद्र कुमार, रणवीर सिंह, सतीशचंद्र वाजपेई, मधुसूदन गिरि आदि अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। सेमीफाइनल का पहला मैच केडी सिंह बाबू सोसायटी लखनऊ और गुरुनानक हॉकी क्लब बरेली के बीच हुआ। खेल के 13वें मिनट में लखनऊ के खिलाड़ी मुकेश और 29 वें मिनट में इदरीश ने फील्ड गोल किया। 56 वें मिनट में बरेली के खिलाड़ी सिराज ने फील्ड गोल किया, जिससे लखनऊ की टीम 2-1 से विजयी रही।
विज्ञापन

दूसरा मैच मेजर ध्यान चंद स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई तथा ध्यानचंद क्लब गोला के बीच खेला गया। मैच के 13 वें मिनट में सैफई के खिलाड़ी फहद खान, 49 वें मिनट में मोहित, 52 वें मिनट में दीपक ने पेनाल्टी कॉर्नर से गोल किया। 58 वें मिनट में गोला के खिलाड़ी योगराज सिंह पेनल्टी कॉर्नर से गोल किया। सैफई टीम 3-1 से विजय रही। संचालन देवेंद्र सिंह ने किया। अंपायरिंग खुर्शीद, रवि जायसवाल, मनीष कुमार, मोहम्मद तारिक ने की। टेक्निकल टेबल पर राजेंद्र निषाद, राजर्षि शुक्ल, कौशल किशोर रहे। इस मौके पर अनंत प्रकाश सरोज, श्याममूर्ति शुक्ला, ओम प्रकाश, धर्मराज वर्मा, सरोज कुमार वर्मा, इंद्रसेन वर्मा, विजेंद्र कुमार, शिवसागरलाल वर्मा, वीरेंद्र सिंह, डॉ. अनिल कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed