Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   मंडलीय प्रतियोगिता में लखीमपुर ने लखनऊ को दी मात

मंडलीय प्रतियोगिता में लखीमपुर ने लखनऊ को दी मात

Sat, 13 Oct 2018 05:40 PM IST
Updated Sat, 13 Oct 2018 05:40 PM IST
विज्ञापन
मंडलीय प्रतियोगिता में लखीमपुर ने लखनऊ को दी मात
फोटो-13एलकेएच207
विज्ञापन

मंडलीय प्रतियोगिता में लखीमपुर ने लखनऊ को दी मात
हैंडबॉल में गोला के विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
अमर उजाला ब्यूरो
गोला गोकर्णनाथ। मंडलीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में जिले की सीनियर बालक वर्ग की टीम ने लखनऊ को फाइनल मैच में हराकर जीत दर्ज की है। जिले की मंडलीय टीम में चयनित नगर के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विजेता शील्ड लेकर लौटी खेल प्रतिभाओं को पब्लिक इंटर कॉलेज में सम्मानित किया गया।
पब्लिक इंटर कॉलेज के स्वर्गीय राजेंद्र गिरि स्टेडियम में हुई तीन दिवसीय जनपदीय माध्यमिक विद्यालयी हैंडबॉल प्रतियोगिता से सब जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग से बालक, बालिका जिले की मंडलीय टीम चयनित की गई थी। जिसमें पब्लिक इंटर कॉलेज के 23 और कृषक समाज इंटर कॉलेज के नौ विद्यार्थी शामिल किए गए।
विज्ञापन

12 अक्तूबर को सीतापुर के आरएमपी इंटर कॉलेज में हुई मंडलीय प्रतियोगिता में वरिष्ठ बालक वर्ग का फाइनल मैच लखनऊ और लखीमपुर की टीम के बीच खेला गया, जिसमें लखीमपुर की टीम ने 15-14 से लखनऊ को हराकर जीत अपने नाम दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ बालिका वर्ग का फाइनल लखनऊ और लखीमपुर के बीच खेला गया, जिसमें लखीमपुर उपविजेता रही। सब जूनियर वर्ग के फाइनल में लखीमपुर की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। विजेता शील्ड और टॉफी लेकर लौटे मोबीन अहमद, मंगेश, महेश,अश्वनी गुप्ता, इबरार, खुशनुमा बानो, प्रिया राज, बसंती, शीबा बानो, जेबा परबीन, जुनैद, आकाश, अनवर, मनीष, शिवा, जितेंद्र, अरमान, सुहेल आदि खेल प्रतिभाओं को पब्लिक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. आत्म प्रकाश दीक्षित और खेल शिक्षक डॉ. श्रवण कुमार मौर्य ने सम्मानित किया। इस मौके पर सुनील वर्मा, रमेश सरोज, धर्मेंद्र सिंह, संतोष गुप्ता, श्रवण गंगवार, आदेश शुक्ला, मनोज तिवारी, दिनेश तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed