{"_id":"5b26571a4f1c1b614d8b6c54","slug":"11529239322-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई नायक से मारपीट पर भड़का बाल्मीकि समाज रिपोर्ट दर्ज करने के आश्वासन पर थमा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई नायक से मारपीट पर भड़का बाल्मीकि समाज रिपोर्ट दर्ज करने के आश्वासन पर थमा गुस्सा
Updated Sun, 17 Jun 2018 06:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
17एलकेएच551-विरोध में थाने जाते बाल्मीकि समाज के लोग
17एलकेएच552-थाने में मौजूद बाल्मीकि समाज के लोग
सफाई नायक से मारपीट पर भड़का बाल्मीकि समाज
रिपोर्ट दर्ज करने के आश्वासन पर थमा गुस्सा
लगातार दूसरे दिन भड़के बाल्मीकि
दोनों पक्षों की ओर से दर्ज हुई क्रास रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
मैलानी। सफाई सुुपरवाइजर का काम देख रहे नगर पंचायत के संविदा सफाई कर्मचारी और रिटायर्ड लिपिक के बेटे के बीच मारपीट के बाद बाल्मीकि समाज केे लोगों ने एकत्र होकर थाने पहुंच मामले की तहरीर दी। थाने में भी बाल्मीकि समाज के लोग आक्रोशित दिखाई दिए।
नगर पंचायत में संविदा पर कार्यरत और सफाई नायक का काम करने वाले राकेश बाल्मीकि की रिटायर्ड लिपिक जेपी वाजपेई के पुत्रों से दोपहर में मारपीट हो गई। इससे आक्रोशित बाल्मीकि समाज के लोग एकत्रित होकर थाने पहुंचे और थाने के अंदर भी उनका आक्रोश बरकरार रहा। पुलिस के समझाने-बुझाने और मुकदमा दर्ज किए जाने के आश्वासन पर उनका आक्रोश कम हुआ। बाद में पुलिस को दी तहरीर में राकेश ने लिखा कि वह सफाई नायक है और दोपहर में लिपिक जेपी वाजपेई के पास टाउन संबंधी काम के बारे में जानकारी लेने गया कि इसी बीच पीछे से उनके पुुत्र राजीव वाजपेई और बीरू वाजपेई ने पीछे से उस पर सरिया एवं फंटी से हमला कर दिया, जिससे उसके कंधे एवं पीठ पर चोटें आईं और जातिसूचक शब्दों एवं जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी तहरीर में लगाया।
उधर राजीव वाजपेई ने भी पुलिस को तहरीर दी, जिसमें उसने लिखा कि राकेश ने उससे व भाई वीरू वाजपेई सेे गाली-गलौच कर उनसे मारपीट की। एसएचओ इंस्पेक्टर बृजेश त्रिपाठी ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर लेकर उसके आधार पर दोनों को डॉक्टरी परीक्षण के लिए पीएचसी बांकेगंज भेज दिया। उन्होंने बताया दोनों पक्षों की ओर से क्रास रिपोर्ट दर्ज की गई हैै।
विज्ञापन
0000
लगातार दूसरे दिन भड़के बाल्मीकि
बाल्मीकि समाज के लोग लगातार दूसरे दिन आक्रोशित होकर भड़के हैं। शनिवार को ईद के दिन भी नगर पंचायत के दैनिक सफाई कर्मचारी का भड़क गए थे। चेयरपर्सन सत्यवती के खिलाफ जमकर नारेबाजी की थी। बाद में शुक्रवार को पुन: काम पर लगाए जाने के आश्वासन पर उनका आंदोलन खत्म हुआ था। रविवार को पुन: सफाई नायक से मारपीट की घटना से बाल्मीकि समाज के लोग भड़क गए।