फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   ग्रामीण की संदिग्ध हालात में फंदे पर लटकता मिला शव, हत्या का आरोप

ग्रामीण की संदिग्ध हालात में फंदे पर लटकता मिला शव, हत्या का आरोप

Sun, 03 Jun 2018 07:19 PM IST
Updated Sun, 03 Jun 2018 07:19 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीण की संदिग्ध हालात में फंदे पर लटकता मिला शव, हत्या का आरोप
03एलकेएच650,651
विज्ञापन



फंदे पर लटकता मिला शव, हत्या का आरोप
14 घंटे पुलिस के इंतजार में रखा रहा शव

बिजुआ/गुलरिया। भीरा थाना क्षेत्र के राजगढ़ गांव में एक ग्रामीण का शव उसके कमरे में कपड़े से बने फंदे पर लटकता मिला है। मृतक की बहन ने अपने भाई की हत्या का आरोप लगाया है। करीब 14 घंटे शव पुलिस के इंतजार में घर में पड़ा रहा। बाद में मृतक की बहन की सूचना पर पहुंची भीरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लएि भेजा है।

राजगढ़ गांव के पूर्व प्रधान भोला कश्यप का इकलौता पुत्र विनोद (32) का शव घर के कमरे में कपड़े के अगौंछा से लटकता मिला। घटना के समय विनोद की अविवाहित बहन क्रांति (14) एवं दो पुत्र घनश्याम, गुड्डू एवं बड़ी पुत्री आराधना पास में ही मेला देखने गए थे। बहन क्रांति के मुताबिक जब वह करीब एक बजे मेले से सबके साथ वापस आई तो देखा कि उनकी भाभी घर पर नहीं है और उसका भाई विनोद कमरे में कपड़े की पतली चिट से लटका है, उसके पैर चारपाई पर झूल रहे हैं। क्रांति के चीखने चिल्लाने पर उधर से निकले लोगों ने विनोद को फंदे से उतारा। क्रांति की माने इस बीच उनकी भाभी आ गईं, और रोने लगीं। इस घटना की सूचना ग्राम प्रधान ने इलाकाई पुलिस को सूचना दी, बताते हैं कि मौके पर पहुंची पुलिस इस मामले को रात तक आत्महत्या का ही केस मान कर वापस आ गई। इधर सुबह सूचना पर पहुंची मृतक की विवाहित बहन पंछी समेत दो अन्य बहनों ने इस मामले को हत्या का दावा कर थाने पहुंची। करीब तीन बजे पहुंचे हल्का इंचार्ज चमन लाल ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed