फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   शावकों के साथ दिखी बाघिन, कई गांवों में दहशत

शावकों के साथ दिखी बाघिन, कई गांवों में दहशत

Sun, 15 Apr 2018 08:04 PM IST
Updated Sun, 15 Apr 2018 08:04 PM IST
विज्ञापन
शावकों के साथ दिखी बाघिन, कई गांवों में दहशत

विज्ञापन
शावकों के साथ दिखी बाघिन, कई गांवों में दहशत
पलियाकलां। जंगल से सटे पर्वतिया घाट और भीरा क्षेत्र में खेतों में बाघिन को उसके दो शावकों के साथ देखा गया है, जिससे क्षेत्र में दहशत है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को भी दी है।

जंगल से सटे गांवों में दुधवा टाइगर रिजर्व के जंगली जानवरों की चहलकदमी आये दिन रहती है। कभी जंगल से निकला हाथियों का झुंड किसानों के खेतों में पहुंचकर उनकी फसल को बर्बाद कर देता है तो कभी बाघ गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों के पालतू पशुओं को अपना शिकार बना लेते हैं। हाल की घटना में निघासन थाना क्षेत्र के एक ग्रामीण को बाघ ने हमला कर अपना निवाला बना लिया था। ग्रामीणों की मदद से उक्त बाघ को टीम ने पकड़ने में सफलता भी हासिल कर ली थी। शनिवार की रात आबादी के पास अपने दो शावकों के साथ बाघिन देखी गई। पर्वतिया घाट के कई ग्रामीणों ने बताया कि बाघिन व उसके शावकों के पगचिह्न भी दिखे हैं। वहीं दूसरी तरफ भीरा क्षेत्र के इमलिया फार्म की तरफ भी किसानों ने बाघिन को शावकों संग देखा है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना भी वन विभाग को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed