{"_id":"5a26d1844f1c1b8d698bfc8c","slug":"11512493444-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन भर आसमान में छाए रहे बादल, बूंदाबांदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन भर आसमान में छाए रहे बादल, बूंदाबांदी
Updated Tue, 05 Dec 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
बादल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्द हवाओं के कारण ठिठुरन बढ़ी, परेशान रहे लोग
मौसम ने अचानक करवट बदली है। पिछले दो दिनों से आसमान में बादल छाए हुए हैं। सूरज न निकलने से तापमान में गिरावट आई है और सर्द हवाएं चलने से ठिठुरन बढ़ गई है। मंगलवार दोपहर बाद बूंदाबांदी भी हुई है। इससे ठंड और ज्यादा बढ़ गई। शहर में लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए। सुबह से ठंड का प्रकोप बढ़ने से बच्चों को स्कूल-कॉलेज जाने में दिक्कत हुई। दिन में कई जगह लोग अलाव तापते भी नजर आए।
मौसम में अचानक आए इस बदलाव को तमिलनाडु में आए ओखी तूफान से जोड़ कर देखा जा रहा है। मौसम विशेषज्ञों ने अगले तीन चार दिनों तक आसमान में बादल छाए रहने और सर्द हवाएं चलने की आशंका जताई है। सर्दी का मौसम शुरू होने के बाद पहली बार ठंड का प्रकोप बढ़ा है। अचानक ठंड बढ़ने से लोग सर्दी-जुकाम जैसी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं।
उचौलिया। तमिलनाडु में आए ओखी तूफान के असर से यहां मौसम ने एकदम पलटी मारी। सोमवार को छिटपुट बादल छाये रहने के बाद मंगलवार को पूरे दिन बादल छाए रहे। इस बीच सुबह कुछ देर के लिये सूर्य देव के दर्शन हुए। उसके बाद दिन भर बादल छाये रहे, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पिछले कई दिनों से ऊंचा रहा दिन का तापमान, मंगलवार को न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दोपहर करीब 4 बजे बूंदाबांदी और हवा चलने से मौसम में ठंडक और बढ़ गई। बुधवार को तापमान में और गिरावट का अनुमान है। अभी तीन दिन आसमान में बादल और धुंध छाए रहने का अनुमान है।