{"_id":"59f5d3cc4f1c1b79548b9d3d","slug":"11509282764-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित होकर पलटी कार, तीन महिलाओं समेत चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित होकर पलटी कार, तीन महिलाओं समेत चार घायल
Updated Sun, 29 Oct 2017 06:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी/महंगापुर।
संपूर्णानगर के रानीनगर गांव में मुंडन संस्कार में शामिल होकर वापस उत्तराखंड के रुद्रपुर जा रही कार अनियंत्रित होकर मुरारखेड़ा के पास पलट गई। हादसे में कार सवार एक ही परिवार के पांच लोगों में से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं। लोगों ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को संपूर्णानगर पीएचसी भिजवाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी को पलिया सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
संपूर्णानगर क्षेत्र के रानी नगर निवासी राम परीक्षण के घर पर लड़के के मुंडन का कार्यक्रम था, जिसमें रुद्रपुर से कुछ रिश्तेदार भी पहुंचे थे। मुंडन का कार्यक्रम समाप्त होने के बाद रविवार को रुद्रपुर से आए रिश्तेदार वापस जाने के लिए अपनी कार से निकले, लेकिन कार जैसे ही मुरार खेड़ा भारत गैस एजेंसी गोदाम के निकट पहुंची। अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क से नीचे जाकर पलट गई।
हादसे में कार में सवार पांच लोगों में तीन महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने घायलों को निकालने के बाद एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस से सभी को पीएचसी संपूर्णानगर में भर्ती कराया गया। यहां प्राथमिक इलाज के बाद सभी को पलिया सीएचसी रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
बाइक की टक्कर से छात्रा घायल
गोला गोकर्णनाथ। नेताजी सुभाषचंद्र बोस विद्यालय की छात्रा बाइक की टक्कर से घायल हो गई, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
नेता जी सुभाषचंद्र बोस इंटर कॉलेज, रजागंज की छात्रा अनामिका सिंह (17) पुत्री रणबीर सिंह निवासी बिझौली परीक्षा देने के बाद अपने घर जा रही थी। शहाबुद्दीनपुर तिराहे पर पीछे की तरफ से आई तेज रफ्तार बाइक ने अनामिका को टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गई। आनन-फानन में सहपाठी और राहगीर उसे निजी अस्पताल ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया है।