फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   काव्या सिंह को पीसीएस जे में 17 वीं रैंक

काव्या सिंह को पीसीएस जे में 17 वीं रैंक

Wed, 25 Oct 2017 06:58 PM IST
Updated Wed, 25 Oct 2017 06:58 PM IST
विज्ञापन
काव्या सिंह को पीसीएस जे में 17 वीं रैंक
लखीमपुर खीरी/गोला गोकर्णनाथ।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला नीची भूड़ निवासी सर्वेंद्र विक्रम सिंह की पुत्री काव्या सिंह ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित पीसीएस जे की परीक्षा में 17वीं रैंक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। बेटी की सफलता पर परिवार में खुशी का माहौल है।
मोहल्ला नीची भूड़ निवासी सर्वेंद्र विक्रम सिंह एडीओ पंचायत के पद पर सीतापुर जिले में तैनात हैं। उनकी छोटी बेटी काव्या सिंह वर्ष 2016 में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित पीसीएस जे की परीक्षा में शामिल हुई। सितंबर 2017 में काव्या ने परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद इंटरव्यू दिया। 13 अक्टूबर 2017 को घोषित परिणाम में काव्या सिंह ने पीसीएस जे में 17वीं रैंक प्राप्त की। काव्या सिंह ने बताया कि कि उसने नगर के शिशु निकेतन से प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त की और लखनऊ पब्लिक स्कूल से कक्षा 10 और 12 की परीक्षा उत्तीर्ण की। राम मनोहर लोहिया नेशनल लॉ विश्वविद्यालय लखनऊ से परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद वह पीसीएस जे की परीक्षा में शामिल हुई।
विज्ञापन

पिता सर्वेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि उनकी बड़ी बेटी पल्लवी सिंह बैंक मैनेजर है और बेटा बीए कर रहा है। वह वर्तमान में बच्चों की पढ़ाई के लिए लखनऊ में रह रहे हैं। बेटी की अपार सफलता पर पिता सर्वेंद्र विक्रम सिंह और माता गीता देवी, जो कि गृहणी हैं, फूले नहीं समा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed