{"_id":"599833e54f1c1bbb7d8b49ac","slug":"11503146981-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"...और देखते ही देखते खाली हो गया पूरा देशराज टांडा गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...और देखते ही देखते खाली हो गया पूरा देशराज टांडा गांव
Updated Sat, 19 Aug 2017 06:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पलियाकलां (लखीमपुर खीरी)। शारदा नदी की विकरालता भीरा क्षेत्र के सूरजपुर ग्रामसभा के देशराज टांडा गांव पर दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। लगातार नदी कटान करती हुई गांव की तरफ बढ़ रही है। इससे भयभीत ग्रामीण खुद ही पलायन करने लगे हैं। धीरे-धीरे अपने आशियाने उजाड़ते हुए ग्रामीणों ने गांव खाली कर दिया है। यहां तक की सूरजपुर की प्रधान का घर नदी से कुछ दूरी पर ही बचा है जिसको भी तोड़ा जा रहा है।
शारदा नदी हर साल इलाके के कई गांवों में कहर बरपाती है। इस बार भी नदी ने कई गांवों में विनाशलीला की है, लेकिन सबसे ज्यादा प्रभावित भीरा क्षेत्र के गांव हुए हैं। इसमें सूरजपुर ग्रामसभा का देशराज टांडा गांव काफी प्रभावित हुआ है। देशराज टांडा में नदी तेजी से कटान कर रही है। आधा गांव तो नदी ने अपने आगोश में ले ही लिया था। अब बचे कुछ ग्रामीणों ने भी गांव से पलायन करना शुरू कर दिया है। ग्रामीणों ने अपने आप ही आशियाना तोड़ गांव से पलायन शुरू कर दिया है। यहां तक कि सूरजपुर ग्राम प्रधान मीरा सिंह का मकान भी शारदा ने निशाने पर ले लिया है। जिस पर उनके परिजन अपने आप ही मकान तोड़कर तोड़ना शुरू कर दिया है। इसी तरह गांव के कृपाल सिंह, हुकुम सिंह, रामगोपाल सिंह, सुरेश, रामकिशोर, ईश्वर, दिनेश, तरसेम, रामप्रसाद, गंगाराम, सकटू, नारायन आदि ग्रामीणों ने भी अपने पक्के व अर्ध पक्के मकानों को तोड़कर गांव से पलायन कर लिया है। शारदा नदी की विकरालता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बीते तीन दिनों में नदी तेजी से कटान करते हुए आधे गांव का सफाया कर चुकी है। जिससे ग्रामीण काफी भयभीत हैं।
विज्ञापन