{"_id":"595b79364f1c1b2e558b486e","slug":"11499167030-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस में घुसी अनियंत्रित बाइक, एक की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस में घुसी अनियंत्रित बाइक, एक की मौत, एक घायल
Updated Tue, 04 Jul 2017 04:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलियाकलां। पलिया-भीरा रोड पर ग्राम मझौरा के पास मंगलवार को एक अनियंत्रित बाइक आगे चल रही बस में जाकर भिड़ गई। हादसे में जहां बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को एंबुलेंस 108 ने सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है।
पीलीभीत जिले के थाना हजारा के ग्राम राहुलनगर निवासी नन्हे का 30 वर्षीय पुत्र धर्मेंद्र गांव के ही कोमल के 27 वर्षीय पुत्र सूरज के साथ खुटार होते हुए संपूर्णानगर किसी काम से जा रहा था। पलिया-भीरा रोड पर मझौरा गांव के पास आग चल रही बस में उसकी बाइक अनियंत्रित होकर भिड़ गई। हादसे में दोनों घायल हो गए। लोगों की मदद से एंबुलेंस से दोनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां पर धर्मेंद्र की मौत हो गई, जबकि सूरज की हालत गंभीर बनी हुई है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना देने के बाद देर शाम तक मृतक तथा घायल के परिवार वाले यहां नहीं पहुंच पाए थे।