{"_id":"6a577c76b7671ab1dd032490","slug":"1131-beneficiaries-of-lakhimpur-kheri-will-get-permanent-houses-under-mukhyamantri-gramin-awas-yojana-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: लखीमपुर खीरी के 1131 लाभार्थियों को मिलेगा पक्का घर, जल्द खातों में भेजी जाएगी रकम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: लखीमपुर खीरी के 1131 लाभार्थियों को मिलेगा पक्का घर, जल्द खातों में भेजी जाएगी रकम
Wed, 15 Jul 2026 06:01 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: Mukesh Kumar
Updated Wed, 15 Jul 2026 06:01 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए शासन ने लखीमपुर खीरी जिले को 3,700 आवासों का लक्ष्य दिया था, जिसमें अब तक 1,131 पात्र लाभार्थियों का सत्यापन पूरा होने के बाद स्वीकृत मिल गई है। जल्द ही इन लभार्थियों को पक्का घर बनवाने के लिए धनराशि उनके बैंक खातों में भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
शासन ने इस बार भी सामाजिक रूप से कमजोर वर्गों और विशेष श्रेणी के लाभार्थियों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया है। जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक सतीश कुमार पांडेय ने बताया कि आवास सूची में 471 आपदा पीड़ित परिवार, 291 दिव्यांगजन, 24 बंजारा समुदाय के पात्र परिवार, 305 निराश्रित महिला, 55 थारू जनजाति के परिवार शामिल हैं। इन सभी को योजना के तहत आवास उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन
परियोजना निदेशक ने बताया कि एसिड अटैक पीड़ित व कुष्ट रोगियों को आवास का लाभ दिया जा सकता है। खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि अपने-अपने क्षेत्र में सत्यापन करा लें, ताकि कोई भी पात्र आवास पाने से वंचित न रह जाए।
विज्ञापन