{"_id":"6a57c43928ee166a020ce06c","slug":"1131-beneficiaries-of-kheri-get-pucca-houses-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1036-179944-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: खीरी के 1,131 लाभार्थियों को पक्के आवास की स्वीकृति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: खीरी के 1,131 लाभार्थियों को पक्के आवास की स्वीकृति
Wed, 15 Jul 2026 11:02 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 15 Jul 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
लखीमपुर-खीरी। मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 में शासन से जिले को मिले 3,700 आवासों के लक्ष्य में अब तक सत्यापन के बाद 1,131 पात्र लाभार्थियों को आवास की स्वीकृति मिल गई है। जल्द ही पक्का घर बनवाने के लिए धनराशि उनके बैंक खातों में भेजी जाएगी।
शासन ने सामाजिक रूप से कमजोर वर्गों और विशेष श्रेणी के लाभार्थियों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया है। जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक सतीश कुमार पांडेय ने बताया कि आवास सूची में 471 आपदा पीड़ित परिवार, 211 दिव्यांगजन, 24 बंजारा समुदाय के पात्र परिवार, 305 निराश्रित महिलाएं, 55 थारू जनजाति के परिवार और अन्य श्रेणियों के 65 लाभार्थी शामिल हैं। इन सभी को योजना के तहत आवास उपलब्ध कराए जाएंगे।
परियोजना निदेशक ने बताया कि एसिड अटैक पीड़ित व कुष्ठ रोगियों को भी आवास का लाभ दिया जा सकता है। खंड विकास अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में सत्यापन कराने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि कोई पात्र आवास पाने से वंचित न रहे।