फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   चुनावी खर्च में भाजपा प्रत्याशी रेखा सबसे आगे

चुनावी खर्च में भाजपा प्रत्याशी रेखा सबसे आगे

Wed, 08 May 2019 02:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2019 02:14 AM IST
विज्ञापन
चुनावी खर्च में भाजपा प्रत्याशी रेखा सबसे आगे
लखीमपुर खीरी। धौरहरा लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार में जमकर रुपये खर्च किये। भाजपा प्रत्याशी रेखा वर्मा ने सबसे अधिक 64.50 लाख रुपये खर्च किए। दूसरे नंबर पर कांग्रेस उम्मीदवार जितिन प्रसाद रहे, उन्होंने 60 लाख रुपये खर्च किए। गठबंधन प्रत्याशी अरशद इलियास सिद्दीकी 54 लाख रुपये खर्च करके तीसरे स्थान पर रहे। अभी इसमें मतगणना के दिन तक हुए खर्च का ब्योरा जुड़ना शेष है।
विज्ञापन

धौरहरा सीट पर कुल आठ प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं। मतदान के बाद सभी के भाग्य का फैसला अब 23 मई को होगा। इस बीच निर्वाचन आयोग उम्मीदवारों की ओर से चुनाव में खर्च किये गए रुपयों के हिसाब किताब पर नजर रखे हुए है। सबसे ज्यादा खर्च प्रचार में लगी गाड़ियों पर हुआ है। प्रमुख दलों के तीनों प्रत्याशियों ने करीब 100 गाड़ियां प्रचार में लगाई थीं। इन गाड़ियों में बैठकर जाने वाले कार्यकर्ताओं का भी खर्चा जोड़ा गया है। मसलन गाड़ी में बैठकर जाने वाले प्रति कार्यकर्ता पर 270 रुपये के हिसाब से खर्च जोड़ा गया है। इसी तरह चुनावी रैलियों में भी खासी रकम खर्च हुई है। तीनों प्रमुख दलों भाजपा, बसपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों के पक्ष में हवा बनाने के लिए स्टार प्रचारक भी चुनावी जनसभा करने आए। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी मलखान सिंह ने 4.25 लाख रुपये खर्च किए हैं। इनके पक्ष में प्रचार करने कोई स्टार प्रचारक नहीं आया और न ही कोई चुनावी जनसभा हुई। इसके अलावा बहुजन अवाम पार्टी के अनिल राजवंशी, हिंदुस्तान निर्माण दल की बलजीत कौर, शिवसेना प्रत्याशी मुकेश कुमार और निर्दलीय प्रत्याशी रीतू वर्मा का चुनावी खर्च पचास-पचास हजार में ही सिमट गया है। व्यय प्रभारी आनंद कुमार ने बताया कि चार मई 2019 तक हुए खर्च का ब्योरा प्रत्याशियों ने दिया है। अभी मतदान से लेकर मतगणना के दौरान हुए खर्च का ब्योरा जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed