फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   गन्ना भरा ट्रक नहर में गिरा, चालक घायल

गन्ना भरा ट्रक नहर में गिरा, चालक घायल

Tue, 25 Dec 2018 06:19 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Tue, 25 Dec 2018 06:19 PM IST
विज्ञापन
गन्ना भरा ट्रक नहर में गिरा, चालक घायल
भीखमपुर (लखीमपुर खीरी)। गन्ना क्रयकेंद्र से ओवरलोड गन्ना भरकर चीनी मिल जा रहा एक ट्रक मंगलवार की तड़के अनियंत्रित हो गया और रेलिंग तोड़कर सीतापुर ब्रांच नहर में जा गिरा। गनीमत यह रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। हादसे में चालक घायल हो गया। हादसे के बाद करीब चार घंटे मोहम्मदी-लखीमपुर मार्ग जाम रहा। घायल चालक को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

घटना मंगलवार सुबह करीब चार बजे हुई। एक ट्रक गन्ना क्रय केंद्र ऐंठापुर से ओवरलोड गन्ना भरकर कुंभी चीनी मिल जा रहा था। लखीमपुर-सीतापुर ब्रांच नहर के संकरे पुल पर अचानक ट्रक अनियंत्रित हो गया और नहर पुल की रेलिंग तोड़कर नहर में जा गिरा। हादसे में चालक अनुराग (40) पुत्र हुकुम निवासी जहानपुर गोला घायल हो गया। हादसे की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक को सीएचसी गोला में भर्ती कराया है। हादसे के बाद मोहम्मदी-लखीमपुर मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने क्रेन मंगवाकर नहर से ट्रक और गन्ना निकलवाया। तब जाकर कहीं चार घंटे बाद जाम खुल सका। ग्रामीणों का कहना है कि इस संकरे पुल पर कई बार हादसे हो चुके हैं, लेकिन प्रशासन कोई भी प्रभावी कदम नहीं उठा रहा है। ग्रामीणों ने मांग की है कि नहर पुल की चौड़ाई बढ़ाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed