फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   पशु चिकित्सकों ने जांची हाथियों की सेहत

पशु चिकित्सकों ने जांची हाथियों की सेहत

Mon, 24 Dec 2018 10:23 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 24 Dec 2018 10:23 PM IST
विज्ञापन
पशु चिकित्सकों ने जांची हाथियों की सेहत

विज्ञापन

फिट मिले दुधवा के हाथी

बांकेगंज। दुधवा नेशनल पार्क के पालतू हाथियों के स्वास्थ्य की जांच सोमवार को भीरा स्थित मैलानी वन विभाग के डिपो पर बने बेस कैंप में डॉक्टरों ने की। इस दौरान वाह्य परीक्षण के साथ-साथ उनके मल, मूत्र और रक्त के नमूने भी लिए गए।
किशनपुर सेंक्चुरी के भीरा बेस कैंप में कर्नाटक से आए दस हाथियों को रखा गया है। रविवार को दुधवा के सलूकापुर बेस कैंप में हाथियों की सेहत जांचने के बाद डब्ल्यूटीआई के पशु विशेषज्ञ के अलावा गुवाहाटी से डॉ. केके शर्मा भीरा स्थित बेस कैंप पहुंचे। उन्होंने एक-एक कर सभी हाथियों की जांच की। इसमें आमतौर पर सभी हाथी स्वस्थ पाए गए। इसके बावजूद विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने कर्नाटक के सभी दस हाथियों के मल, मूत्र और रक्त के नमूने जांच के लिए भेजे। मालूम हो कि दुधवा टाइगर रिजर्व के फील्ड डाइरेक्टर रमेश कुमार पांडेय और डीडी दुधवा महावीर कौजलगि ने जुलाई माह में कर्नाटक के हाथियों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया था। इसी कड़ी में छह माह बाद दूसरी बार फिर इन हाथियों के सेहत की जांच कराई गई है। दुधवा नेशनल पार्क के वन्यजीव प्रतिपालक एसके अमरेश की देखभाल में भीरा बेस कैंप में लगाए गए हेल्थ कैंप में गुवाहाटी (असम) यूनिवर्सिटी के हेड आफ डिपार्टमेंट (वेटनरी) प्रोफेसर डॉ. केके शर्मा के साथ ही वाइल्ड लाइफ ट्रस्ट आफ इंडिया (डब्ल्यूटीआई) के डॉक्टरों ने बारी-बारी से स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। साथ ही इन हाथियों का वजन भी कराया गया जिसमें सभी हाथियों का वजन फिट पाया गया। इस बीच हाथियों को पौष्टिक और पसंदीदा भोजन भी दिया गया। डॉक्टरों ने पूरे दिन वहां रुककर हाथियों की गतिविधियों का अध्ययन किया।
विज्ञापन

दुधवा नेशनल पार्क एफडी रमेश कुमार पांडे ने बताया कि हाथियों के पेट के कीड़े खत्म करने के लिए इनका हर छह माह बाद चेकअप कराया जाता है। कहा कि कुछ कीड़े ऐसे होते हैं, जिनको खत्म करना जरूरी होता है। नियमित जांच से हाथियों की सेहत ठीक रहती है। डीडी दुधवा महावीर कौजलगि ने बताया कि पेट्रोलिंग वाले हाथियों का रेगुलर हेल्थ चेकअप, पौष्टिक खानपान, रखरखाव व्यवस्था के जरिए इस बात की जानकारी होती है कि इनकी सेहत में कोई अंदरूनी कमी तो नहीं है। इसके लिए काजीरंगा से डॉक्टरों की टीम को बुलाया गया है। मेडिकल कैंप में बेस कैंप इंचार्ज रेंजर नसीम अहमद सहित वन कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed