फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   बाढ़ के कहर के बाद अब जहरीले जीवों का डर

बाढ़ के कहर के बाद अब जहरीले जीवों का डर

Sat, 15 Sep 2018 11:51 PM IST
Updated Sat, 15 Sep 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
बाढ़ के कहर के बाद अब जहरीले जीवों का डर
पहले बाढ़ का कहर, अब जीवों का डर
विज्ञापन

क्रासर.......
तालाब, नालों से निकलकर आबादी में घुस रहे मगरमच्छ
सांप बिच्छू और जहरीले कीटों ने बढ़ाई मुसीबतें
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। बाढ़ के कहर के बाद जहरीले जीवों का डर प्रभावित गांव वालों की मुसीबतें बढ़ा रहा है। बाढ़ अपने पीछे जहां मुफलिसी, भुखमरी और बीमारी छोड़ गई है, वहीं जहरीले सांप, बिच्छू और मगरमच्छ लोगों के घरों तक पहुंच रहे हैं। अब इनसे बचने के लिए गांववालों को काफी सतर्क रहना पड़ रहा है।
बाढ़ के पानी के साथ नदियों, तालाबों और नालों के साथ आबादी इलाके में आ पहुंचे हैं। आए दिन लोगों का सामना इन जीवों से हो रहा है। मगरमच्छ अधिकतर ठहरे हुए मंद बहाव वाले पानी में रहना पसंद करते हैं। बाढ़ आने पर नदियों का पानी इन तालाबों और नालों के पानी में मिलकर गांवों और रास्तों पर भर गया। इस पानी के साथ मगरमच्छ भी गांवों तक आ पहुंचे हैं।
विज्ञापन

धौरहरा क्षेत्र के कैरातीपुरवा, महराजनगर, चकलाखीपुर, बसहा, समदहा, मंझरी, पौड़पुरवा, बंशीबेली, बनडुकरा, तिनहापुरवा, भंडारीपुरवा, महादेवपुरवा में इन दिनों में लोग मगरमच्छों के आने से परेशान हैं। रात के समय लोगों को रोशनी जलाकर रखनी पड़ रही है। रात में जब लोग घरों से बाहर निकलते हैं तो डंडे लाठी साथ में रखने पड़ते हैं। तीन दिन पहले चिकनाजती गांव में एक मगरमच्छ आबादी के बीच में बैठा दिखाई दिया। गांव वालों ने किसी तरह उसे खदेड़कर बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

धौरहरा के घोसियाना गांव में घाघरा नदी तेजी से कटान कर रही है। इस गांव में बुधवार को एक मगरमच्छ बेचेलाल के घर के आंगन में बैठा दिखाई दिया। सुबह जब घरवालों ने मगरमच्छ देखा तो उनके होश उड़ गए। शोर मचाकर गांववालों को बुलाया। गांववालों ने किसी तरह उन्हें भगाने मेें कामयाबी पाई। बाढ़ प्रभावित इलाकों में सांप बिच्छु़ओं की तो जैसे भरमार हो गई है। सांपों का खतरा हर समय उनके सिर पर मंडराता रहता है। बच्चे तो घरों में दुबक कर रह गए हैं।

इस बाबत दुधवा टाइगर रिजर्व बफर जोन के उपनिदेशक डॉ. अनिल कुमार पटेल ने बताया कि बाढ़ के पानी के साथ मगरमच्छों का रहन-सहन प्रभावित हुआ है। बारिश के दिनों में मगरमच्छों का जलाशयों से निकलना आम बात है। यदि आबादी क्षेत्र में कहीं मगरमच्छ दिखे तो तत्काल वन विभाग को सूचित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed