फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   कांबिंग में वनकर्मियों को खेतों में बाघ की मिल रही लोकेशन

कांबिंग में वनकर्मियों को खेतों में बाघ की मिल रही लोकेशन

Tue, 24 Oct 2017 11:12 PM IST
Updated Tue, 24 Oct 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
कांबिंग में वनकर्मियों को खेतों में बाघ की मिल रही लोकेशन
लखीमपुर खीरी/ममरी।
विज्ञापन

अशर्फीगंज के युवक लालाराम वर्मा को निवाला बनाने वाला खूनी बाघ चार दिन बीतने के बाद भी जंगल में न जाकर अपना ठिकाना नयागांव के दक्षिण गन्ने के खेत में बनाए हुए हैं। जहां से महेशपुर जंगल की दूरी दो फर्लांग और नयागांव, बिहारीपुर की दूरी एक किलोमीटर बताई गई है। वन कर्मियों की टीम तीन दिनों से बाघ को जंगल में खदेड़ने के लिए गन्ने के खेत में कांबिंग कर रही है, जहां उन्हें बाघ की लोकेशन मिल रही है।

रेंजर एसएन यादव ने बताया कि 21 को महेशपुर के पूरब खेत में गन्ने की पत्ती काटने गए अशर्फीगंज के युवक लालाराम (22) को बाघ ने हमला कर मार डाला था, जिसकी निगरानी करने के लिए मोहम्मदी, मैगलगंज, गोला रेंज के वनकर्मी तीन दिन से ग्रामीणों के साथ गन्ने के खेतों में कांबिंग कर रहे हैं। खूनी बाघ की निगरानी में लगे फॅारेस्टर ओपी वर्मा, रमेश मिश्रा, रामनरेश वर्मा, कृष्ण कुमार, बृजेश कुमार, जेपी वर्मा, अशोक शुक्ला, अशोक वर्मा, अभिषेक, उमेशचंद आदि वनकर्मियों का कहना है कि बाघ के पदचिन्हें के आधार पर रविवार को बाघ की लोकेशन रम्मापुर गांव के दक्षिण गन्ने के खेतों में पाई गई थी, जबकि सोमवार को उसकी लोकेशन महेशपुर जंगल से दो फर्लांग पहले और नयागांव, बिहारीपुर गांव के दक्षिण एक किलोमीटर दूर गन्ने के खेत में मिली। घटनास्थल से इस स्थान की दूरी महज डेढ़ किमी होगी। रेंजर एसएन यादव का कहना है कि बाघ को जंगल में खदेड़ने का प्रयास हो रहा है, उन्होंने लोगों से संयम से काम लेने और सतर्क रहने को कहा है। रेंजर का कहना है कि हो सकता है कि बाघ बीती रात जंगल में चला गया हो, फिर भी उसकी निगरानी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed