फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   पानी की रिलीजिंग बंद होने से कम होने लगा शारदा नदी का जलस्तर

पानी की रिलीजिंग बंद होने से कम होने लगा शारदा नदी का जलस्तर

Sun, 09 Jul 2017 06:19 PM IST
Updated Sun, 09 Jul 2017 06:19 PM IST
विज्ञापन
पानी की रिलीजिंग बंद होने से कम होने लगा शारदा नदी का जलस्तर
पलियाकलां। शारदा नदी के बढ़ते जलस्तर पर आखिरकार विराम लग गया है। बनबसा बैराज से रिलीज किया जा रहा पानी अब बंद कर दिया गया है। जिसके कारण नदी का जलस्तर घटने लगा है। बीती रात से नदी का जलस्तर कम होना शुरू हुआ जो दोपहर एक बजे तक कम होता रहा लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में अब भी बाढ़ का पानी भरा हुआ है। उधर भीरा क्षेत्र के गांवों में भी पानी घटने लगा है।
विज्ञापन

केन्द्रीय जल आयोग के स्थानीय कार्यालय में तैनात कनिष्ठ अभियंता जेई अतघुल कुमार पचौरी ने बताया कि बीती रात लगभग एक बजे शारदा नदी का जलस्तर 154.450 था और रात एक बजे से ही नदी ने घटना शुरू कर दिया। बताया कि हर एक घंटे पर एक सेमी नदी का पानी कम हो रहा था। जो रविवार को दोपहर एक बजे घटकर 154.350 सेमी पर रुक गया है। इसका कारण है कि बनबसा बैराज से पानी की रिलीजिंग बंद कर दी गई है। बताया कि इलाके में बीते 24 घंटे में 23.3 एमएम वर्षा रिकार्ड की गई है। उधर पानी कम होने के बाद भी नयापुरवा, खालेपुरवा, दुबहा, कचनारा, दौलतापुर, मझौरा, इमलिया, नानक फार्म आदि गांवों के साथ ही संपर्क मार्गों पर बाढ़ का पानी बह रहा है।
विज्ञापन

0000000
बंधा हुआ क्षतिग्रस्त
शारदा नदी के पुल के सपोर्ट के लिए श्रीनगर गांव के पास बनाया गया बंधा नीचे से क्षतिग्रस्त हो गया, जिसके कारण वहां पर विशालकाय गड्ढा हो गया है।
000000
नयापुरवा और दौलतापुर में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
गांव नयापुरवा में बीते साल हुए बाढ़ से नुकसान का मुआवजा न दिए जाने के कारण एकत्र हुए ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। गांव के शत्रोहन लाल, बलराम, अजय कश्यप, घनश्याम, छोटेलाल, रामभरोसे, राम मिलन आदि ग्रामीणों ने बताया कि हर साल यहां बाढ़ आती है, लेकिन प्रशासन की तरफ से मुआवजा नहीं मिलता है। बताया कि इस बार भी कोई भी प्रशासनिक अधिकारी यहां झांकने तक नहीं आया। उधर दौलतापुर के प्राइमरी स्कूल में पानी भरने से बाधित हुई पढ़ाई के बाद दर्जनों ग्रामीणों ने स्कूल में एक से दो फिट पानी में खड़े होकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed