फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   11 samples of food items filled, 40 kg mawa destroyed

खाद्य पदार्थों के 11 नमूने भरे, 40 किलो मावा नष्ट कराया

Sat, 20 Mar 2021 12:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
11 samples of food items filled, 40 kg mawa destroyed
लखीमपुर खीरी। त्योहार के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की अलग-अलग तहसीलवार टीमों ने मिलावटखोरी के खिलाफ शुक्रवार को अभियान चलाया। इस दौरान टीमों 11 खाद्य पदार्थों के नमूने भरे। साथ ही गोला और मोहम्मदी में 40 किलोग्राम खराब मावा और पांच किलो बदबू दे रही बर्फी को भी नष्ट कराया। एफएसडीए की कार्रवाई से दुकानदारों में हलचल रही।
विज्ञापन

अभिहित अधिकारी कौशलेंद्र शर्मा, के नेतृत्व में लखीमपुर नगर पालिका क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रीती वर्मा और आदित्य वर्मा ने मैदा, रिफाइंड सोयाबीन तेल के नमूने भरे। गोला नगर पालिका क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज कुमार प्रथम ने राइस ब्रान रिफाइंड ऑयल, सोयाबीन रिफाइंड तेल व मिश्रित दूध के नमूने लिए और 20 किलोग्राम खराब खोया व पांच किलोग्राम बर्फी नष्ट कराई।
विज्ञापन

तहसील निघासन के बम्हनपुर में खाद्य सुरक्षा अधिकारी कुलदीप दीक्षित ने एक होटल से मावा का नमूना भरा। विरसिंहपुर गांव से कचरी व झबरा कटौली से बेसन का नमूना लिया गया। मितौली क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा अधिकारी राकेश कुमार ने कोतवाली के पास से कचरी, मैदा, रिफाइंड सोयाबीन तेल के नमूने भरे। मोहम्मदी में खाद्य सुरक्षा अधिकारी जावेद अख्तर ने 20 किलोग्राम खराब मावा नष्ट कराया। अभिहित अधिकारी ने बताया कि कुल 11 नमूने लिए गए और कई दूषित खाद्य पदार्थ नष्ट कराए गए। उन्होंने बताया कि होली तक लगातार मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान चलाया जाता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed