{"_id":"5f1b1ac38ebc3e63841b840f","slug":"11-infected-including-two-soldiers-and-bank-personnel-found-dead-elderly-lakhimpur-news-bly413901622","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो सिपाहियों और बैंक कर्मी सहित 11 संक्रमित मिले, बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो सिपाहियों और बैंक कर्मी सहित 11 संक्रमित मिले, बुजुर्ग की मौत
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव को एंबुलेंस से ले जाते स्वास्थ्य कर्मी
- फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। जिले में शुक्रवार को आई जांच रिपोर्ट में 11 लोग पॉजिटिव मिले। इसमें दो सिपाही और एक बैंककर्मी भी शामिल है। वहीं गोला निवासी एक बुजुर्ग की इलाज के दौरान लखनऊ के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई।
जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने लगी है। शुक्रवार को लखनऊ से 390 लोगों की आई जांच रिपोर्ट में तीन लोग और ट्रूनाट और एंटीजन रिपोर्ट में आठ लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। इनमें गोला में तैनात पुलिस कर्मी, जो कि वहां मोहल्ला मुन्नूगंज वार्ड चार में रह रहा है और दूसरा पुलिस कर्मी सीओ आफिस के निकट मोहल्ला कुम्हारन टोला में रह रहा है। तीसरा ब्लॉक पसगवां के ग्राम ढकियारूप निवासी है, वह एचडीएफसी बैक मैकलगंज में कार्यरत है कोरोना पॉजिटिव निकला। इधर, गोला के मोहल्ला ऊंची भूड़ के वार्ड नंबर चार निवासी 82 वर्षीय बुजुर्ग को यूरीन संक्रमण के चलते शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत खराब होने पर परिजन उन्हें लखनऊ स्थित एक हॉस्पिटल ले गए, जहां हुई जांच में वह कोरोना पॉजिटिव मिले। गुरुवार रात उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। गोला के मोहल्ला तीर्थ निवासी एक युवक 20 जून से लखनऊ स्थित मेडिकल कॉलेज में भर्ती है, जांच में वह कोरोना पॉजिटिव मिला। गोला के मोहल्ला जगदंबा कॉलोनी स्थित एक सुरक्षा एजेंसी के मालिक और उसका एक कर्मी जांच में संक्रमित पाया गया। दोनों लोगों को होम क्वारंटीन कर दिया गया है। इधर, शहर क्षेत्र के मोहल्ला राजगढ़ निवासी एक महिला और एक डाककर्मी, जो कि एक होटल में किराये का कमरा लेकर रहता था दोनो लोग कोरोना संक्रमित मिले । उधर, एंटीजन जांच रिपोर्ट में दो लोग कोरोना पॉजिटिव मिले, इनमें एक महिला और पुरुष पलियाकलां निवासी है। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने दोनों संक्रमितों को कोविड अस्पताल भेज दिया। इलाके को सैनिटाइज कराया।
---------------------
जिले में 24 घंटे में 11 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं वहीं कोरोना पॉजिटिव एक बुजुर्ग की लखनऊ के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। इस प्रकार जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 264 हो गई है इसमें उपचार के बाद 186 लोग स्वस्थ होकर घर चले गए। अब 77 एक्टिव पॉजिटिव हैं जिनका कोविड अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
-शैलेंद्र कुमार सिंह, डीएम