{"_id":"5ba6420d867a557eaa4de046","slug":"101537622541-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएमओ परिवार कल्याण और लिपिक सीबीआई कोर्ट में तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएमओ परिवार कल्याण और लिपिक सीबीआई कोर्ट में तलब
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 22 Sep 2018 06:52 PM IST
विज्ञापन
2005 से लेकर 2012 तक जिले में हुए एनआरएच घोटाले के मामले की सुनवाई 26 सितंबर को सीबीआई कोर्ट लखनऊ में होगी। इसके लिए तत्कालीन सीएमओ परिवार कल्याण सहित दो लिपिकों को तलब किया गया है।
जिले में 2005 से लेकर 2012 तक हुए एनआरएचएम घोटाले की सीबीआई जांच चल रही है। इस मामले में अब तक देहरादून में उस दौरान तैनात अधिकारियों और लिपिकों के बयान दर्ज किए गए, लेकिन इसकी सुनवाई अब 26 सितंबर को लखनऊ में होनी है। इसके लिए उस समय तैनात रहे सीएमओ परिवार कल्याण डॉ. राजेंद्र सिंह सहित लिपिक एसपी पांडे एवं हिना खान को लखनऊ सीबीआई कोर्ट में तलब किया गया है। इसके लिए सीबीआई ने सीएमओ को समन भेजा है। सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल ने बताया कि समन जिन लोगों के नाम है, उनके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है, जिससे सूचना उन तक भेजी जा सके। ब्यूरो