{"_id":"5abfbe3d4f1c1bbb618b4b61","slug":"101522515517-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हनुमान जन्मोत्सव पर गूंजे बजरंगबली के जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हनुमान जन्मोत्सव पर गूंजे बजरंगबली के जयकारे
Updated Sat, 31 Mar 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी।
जिले भर में हनुमान जन्मोत्सव श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस मौके पर कई नगरों और कस्बों में भव्य शोभायात्राएं निकाली गईं। हनुमान मंदिरों में दिन भर श्रद्धालुओं को तांता रहा रहा। भक्तों ने मंदिर पहुंचकर बजरंगबली को प्रसाद चढ़ाया। जहां दिन भर भजन कीर्तन आदि धार्मिक आयोजन हुए। मंदिरों को फूलों की लड़ियों और बिजली की झालरों से सजाया गया। पूरा वातावरण बजरंगबली के जयकारों से गूंजता रहा।
गोला गोकर्णनाथ। छोटी काशी में श्री हनुमान जयंती पर श्रद्धालुओं ने ध्वज पताकाओं और जय बजरंगबली जय श्रीराम के जयकारों के साथ धूमधाम से पदयात्रा निकाली।
गोकर्ण तीर्थ के निकट नीलकंठ मैदान से निकली पदयात्रा का शुभारंभ श्रद्धालुओं ने श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में बजरंगबली का पूजन अर्चन कर किया। पद यात्रा कंजा बरम बाबा देवस्थान के हनुमान मंदिर के लिए रवाना हुई। हाथों में ध्वज पताका लिए और जय बजरंगबली और जय श्रीराम के नारे लगाते हुए श्रद्धालु नगर की प्रमुख सड़कों पर भ्रमण करते हुए कंजा देवस्थान पहुंचे और श्री हनुमान का पूजन किया। सब्जी मंडी स्थित हनुमान मंदिर में बजरंगबली का भोग लगाकर प्रसाद बांटा गया।
रजागंज। क्षेत्र के करनपुर मुर्तिहा स्थित हनुमान मंदिर में महावीर जयंती पर जयबजरंगबली के जयघोष के साथ हनुमानजी का पूजन कर प्रसाद वितरित किया गया।
मोहम्मदी। नगर में हनुमान जयंती पर विशाल शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों भक्त मौजूद रहे। शोभायात्रा के दौरान आकर्षक बैंड, डीजे पर लोग नृत्य करते झूम रहे थे। शोभायात्रा अस्तल मंदिर से शुरू होकर रामलीला चौराहा, बाजारगंज आदि प्रमुख मार्गो और चौराहों से होते हुए नगर भ्रमण किया। अस्तल मंदिर में आरती के पश्चात यात्रा समाप्त हुई।
विज्ञापन
पलियाकलां। हनुमान जयंती के अवसर पर प्राचीन हनुमान मठिया मंदिर समिति की तरफ से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा हनुमान मठिया मंदिर से शुरू हुई जो शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। शोभायात्रा में भारी संख्या में महिला व पुरुष भक्त भक्ति गीतों पर नृत्य करते हुए चल रहे थे। वहीं भगवान की सजीव झांकियों का भी मंचन किया गया। मठिया मंदिर पर प्रसाद वितरण के बाद शोभायात्रा को विराम दिया गया। शोभायात्रा में शामिल भगवान शिव, माता पार्वती गणेश, मां काली, शिरडी के साईं बाबा की झांकियां शामिल थीं। इस दौरान भगवान हनुमान के भक्तों ने जगह-जगह स्टाल लगाकर शोभायात्रा में मौजूद भक्तों में प्रसाद वितरण किया। बाजार् में ही स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में शाम से शृृंगार पूजन, सुंदरकांड पाठ, हवन एवं प्रसाद वितरण भक्त हनुमान कमेटी द्वारा किया गया।
निघासन। हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष में कस्बे के दुर्गा मंदिर से विशाल पदयात्रा गुलरीपुरवा स्थित मां राजराजेश्वरी मंदिर को निकली। इस दौरान हनुमान भक्तों ने नौ किलोमीटर की दूरी तय करते हुए सबसे पहले सरयू नदी में जल भरा। उसके बाद कस्बे के सिंगाही रोड से प्रीतमपुरवा होते हुए हनुमान गढ़ी मंदिर पहुंची। वहां से गुलरीपुरवा के लिए यात्रा रवाना हुई। वहां पूजा अर्चना करने के बाद वह लोग वापस कस्बे के दुर्गा मंदिर आए। इस दौरान पुलिस का कड़ा बंदोबस्त रहा।
बांकेगंज। कस्बा में हनुमान जयंती धूमधाम और श्रद्धा से मनाई गई। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने श्री बालाजी दरबार में हवन-पूजन और सुंदरकांड का पाठ हुआ। जहां मौजूद भक्तों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हवनकुंड में आहुतियां डालकर बजरंगबली और जय श्रीराम के जयकारे लगाए।
हनुमान जयंती के मौके पर मंदिर प्रांगण को रंग-बिरंगी बिजली की झालरों और फूलों से सजाया गया। भक्तों ने कस्बा की सड़कों पर कीर्तनमयी पदयात्रा निकाली।
संपूर्णानगर। बालाजी जन्मोत्सव पर श्रीबालाजी सुंदर मंडल के तत्वावधान में श्रीदुर्गा मंदिर पर अंतिम दिन सुंदर मंडल की तरफ से सुबह आठ बजे से 108 बार हनुमान चालीसा का पाठ किया। जिसके बाद सुंदर कांड पाठ, छप्पन भोग का प्रसाद चढ़ाने के बाद हवन पूजन शुरू हुआ। सिंगाही गांव के कीर्तन मंडली ने भजन कीर्तन किया। दोपहर में आरती के बाद कन्या भोज हुआ जिसके बाद भंडारा शुरू हुआ। भंडारे में सैकड़ों भक्तों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। इससे पहले मंदिर परिसर को भव्य रूप से सजाया गया।
बिजुआ। हनुमान जयंती के मौके पर पड़रिया तुला से चौसंधे तक पदयात्रा निकाली गई पद यात्रा में इलाके के सैकड़ों हनुमन भक्तों ने हिस्सा लिया। पद यात्रा पड़रिया तुला के हनुमान मंदिर से चलकर चौसंधे पर समाप्त हुई। चौसंधे पर विशाल भंडारा का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों लोगों ने हिस्सा लिया। इस बीच पीके इंटर कालेज के प्रबंधक पंकज कुमार ने दरियाबाद के अपने स्कूल के पास शर्बत वितरण कराया।