{"_id":"5abcf86c4f1c1bc4618b4577","slug":"101522333804-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"129 आशा संगिनी को मिलेगी साईकिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
129 आशा संगिनी को मिलेगी साईकिल
Updated Thu, 29 Mar 2018 08:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
129 आशा संगिनी को
मिलेंगी साइकिलें
- क्षेत्र भ्रमण कर आशाओं की भी कर सकेंगी मदद
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी।
ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं और जनता के बीच कड़ी जोड़ने वाली आशा संगिनियों को निशुल्क साइकिलें वितरित की जाएंगी। इससे संगिनी अपने क्षेत्र में आसानी से भ्रमण कर आशाओं की मदद कर सकेंगी। वहीं स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की उम्मीद है।
सीएमओ डॉ. जावेद अहमद ने बताया कि अलग-अलग तिथियों में ब्लॉकवार संगिनी को साइकिल का वितरण कराया जाएगा। दो अप्रैल 2018 को जिला अस्पताल में सुबह आठ बजे से नकहा, फूलबेहड़ और फरधान क्षेत्र की 28 संगिनी को साइकिल दी जाएंगी। इसी तरह तीन अप्रैल को सीएमओ कार्यालय में पलिया, धौरहरा और ईसानगर ब्लॉक की 23, चार अप्रैल को बेहजम, मोहम्मदी और बांकेगंज की 27, पांच अप्रैल को रमियाबेहड़, बिजुआ और पसगवां ब्लॉक की 28, छह अप्रैल 2018 को कुंभी और निघासन ब्लॉक की 23 संगिनी को साइकिल वितरित की जाएंगी।