{"_id":"5aba57374f1c1b334e8b49ec","slug":"101522161463-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रभारी मंत्री को कार्यकर्ताओं ने गिनाई समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रभारी मंत्री को कार्यकर्ताओं ने गिनाई समस्याएं
Updated Tue, 27 Mar 2018 08:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
27 एलकेएच 22
कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरि: प्रभारी मंत्री
कार्यकर्ताओं ने बताईं जिले की समस्याएं
जिला पंचायत सभागार में हुआ कार्यकर्ता सम्मेलन
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी।
योगी सरकार के एक साल पूरा होने पर मंगलवार को जिला पंचायत सभागार में ‘एक साल नई मिसाल’ कार्यक्रम हुआ। इसमें प्रभारी मंत्री गुलाब देवी ने कार्यकर्ताओं को योगी सरकार की एक साल की उपलब्धियां गिनाई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके सामने जिले की तमाम समस्याएं रखी। हालांकि प्रभारी मंत्री ने उनके निराकरण का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिले की प्रभारी मंत्री गुलाब देवी ने कहा कि कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरि है। इसके लिए भाजपा नेतृत्व गंभीर है। कार्यकर्ताओं के मान सम्मान के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को केंद्र और प्रदेश की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और उसका लाभ दिलाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सपा, बसपा और कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर स्वार्थ हित के लिए विपक्षी दल एकजुट हो रहे हैं, लेकिन जनता उनके मंसूबों को कामयाब नहीं होने देगी। जिलाध्यक्ष शरद बाजपेई ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में देश का विश्व पटल पर मान सम्मान बढ़ा है। जिला प्रभारी वीरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि योगी सरकार में अपराधी भयभीत हैं और थानों में आत्मसमर्पण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी और योगी ने युवाओं महिलाओं और बुजुर्गों के लिए तमाम योजनाएं शुरू की हैं। इस मौके पर रमेश चंद्र मिश्रा, अनुराग मिश्रा, अभिषेक रमन मिश्रा, नीरू पुरी, संतोष कुमारी, आशा रस्तोगी, कुलभूषण सिंह, सिंगाही नगर पंचायत अध्यक्ष उत्तम मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।