फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   अटल जी के जन्मदिन पर कहीं कटा केक तो कहीं बंटे कंबल

अटल जी के जन्मदिन पर कहीं कटा केक तो कहीं बंटे कंबल

Mon, 25 Dec 2017 11:59 PM IST
Updated Mon, 25 Dec 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
अटल जी के जन्मदिन पर कहीं कटा केक तो कहीं बंटे कंबल
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन

पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेई का 93वां जन्मदिन सोमवार को जिले भर में धूमधाम से मनाया गया। उनके जन्मदिन पर कहीं केक काटा गया तो कहीं गरीबों में कंबल बांटे गए। भाजपाइयों ने प्रत्येक बूथ पर सुशासन दिवस के रूप में जन्म दिन मनाया। सदर विधायक ने जिला और महिला अस्पताल में फल वितरित किए।
सोमवार को भाजपा कार्यालय पर सदर विधायक योगेश वर्मा के नेतृत्व में भाजपाइयों ने अटल बिहारी बाजपेयी के चित्र पर तिलककर उनके दीर्घायु और स्वस्थ्य रहने की कामना की। इस दौरान पूर्व पालिकाध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव भी मौजूद रहीं। वहीं सदर विधायक कार्यालय पर कंबल वितरित किए गए। उसके बाद महिला अस्पताल एवं जिला अस्पताल के चिल्ड्रन वार्ड में भर्ती मरीजों को फल बांटे गए। इस दौरान कुलभूषण सिंह, पालिकाध्यक्ष निरूपमा बाजपेई, सुनीता शुक्ला, कुमुदेश शंकर शुक्ला, उमेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

भीखमपुर। अमर शहीद राजनारायण मिश्र स्मारक विद्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटकर जन्मदिन मनाया। इस दौरान शिवकुमार अवस्थी, नारायण प्रसाद त्रिवेदी, शिवगोविंद मिश्र, ऋषि मिश्र, तेजपाल प्रजापति, सोहनलाल, राघवेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरवर। भौनापुर गांव निवासी भाजपा जिला महामंत्री मनोज वर्मा ने अपने आवास पर 10 किलो का केक काटकर जन्मदिन मनाया। इस दौरान सुभाष पांडे, कृष्णचंद श्रीवास्तव, अरविन्द वर्मा, राजेश गुप्ता, नरवीर कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
खीरी टाउन। नगर पंचायत अध्यक्ष सुधा निषाद ने लोगों को मिठाई बांटी। इस दौरान अश्वनी शर्मा, संजय रायजादा, राकेश कुमार वर्मा, कुंदन सिंह, शकील खॉ आदि मौजूद रहे।
मोहम्मदी। सिसोरा निकूमपुर गांव की प्रधान सीता मिश्रा ने इस मौके पर अटल जी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। इस दौरान प्रधान पति अरुण मिश्रा, हरीशंकर दीक्षित, अंकित मिश्र, अखिल कुमार, प्रभात कुमार, गिरिजा शंकर दीक्षित आदि मौजूद रहे।
धौरहरा। निघासन विधायक रामकुमार वर्मा ने जन्मदिन के मौके पर रमिया बेहड़ ब्लॉक सभागार में एवं धौरहरा विधायक बालाप्रसाद अवस्थी ने ईसानगर ब्लाक में जरूरतमंदों में कंबल बांटे। इस दौरान प्रधान राकेश वर्मा, पंकज द्विवेदी, जयप्रकाश राज, अखिलेश वर्मा आदि मौजूद रहे।
मितौली। कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को लड्डू खिलाकर भाईचारा कायम रखने की अपील की। इस दौरान अशोक मिश्रा, विजय अवस्थी, रामकिशोर अग्निहोत्री, सत्यप्रकाश अवस्थी आदि मौजूद रहे
पलियाकलां। बलदेव वैदिक इंटर कॉलेज में फुटबॉल टूर्नामेंट हुआ, जिसका उद्घाटन एसडीएम इंद्रकांत द्विवेदी ने और निबंध प्रतियोगिता का उद्घाटन खीरी सांसद अजय मिश्र टेनी ने किया। फुटबॉल टूर्नामेंट में बालिका वर्ग से मनीषा गिरि की टीम और बालक वर्ग से पब्लिक इंटर कॉलेज संपूर्णानगर की टीम विजेता रही। सांसद एवं विशिष्ट अतिथि विधायक रोमी साहनी, सीओ प्रदीप कुमार यादव, तहसीलदार भगवानदीन वर्मा ने निबंध प्रतियोगिता के विजेता शिवम यादवर एवं फुटबॉल प्रतियोगिता के विजेताओं को ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी प्यारेलाल फलाहारी फाउंडेशन पलिया ने गरीबों में कंबल बांटे। इस दौरान प्रधानाचार्य डोरीलाल भार्गव, पालिकाध्यक्ष महमूद हुसैन खां, केबी गुप्ता, गुरप्रीत सिंह जार्जी, दीपक तलवार, वासुदेव आनंद शंटू आदि मौजूद रहे।
गोला गोकर्णनाथ। विधायक अरविंद गिरि ने 100 गरीबों में कंबल बांटे। इस दौरान सुरजनलाल वर्मा, विजय माहेश्वरी, दीपेंद्र गुप्ता, केके शुक्ला, रामचंद्र शुक्ला मौजूद रहे।
ममरी। लौंगा श्री सेवा संस्थान के सौजन्य से सांसद प्रतिनिधि मुन्नालाल अवस्थी, विजय शुक्ला रिंकू, इंद्रजीत यादव, संजय सिंह ने 51 निर्धनों में कंबल बांटे।
अलीगंज। जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए। इस मौके पर सरस्वती प्रसाद मिश्र, वेदप्रकाश शुक्ल, जितेंद्र शुक्ल, संदीप मिश्र, रोहित गिरि, सोनू मिश्र, अरविंद गुप्ता आदि मौजूद रहे।

संसारपुर। भाजपा कार्यकर्ता श्यामलाल चौधरी, रमेश कश्यप, दीपक वर्मा आदि लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जन्मदिन मनाया।
रजागंज। बूथ महामंत्री मिथलेश मिश्रा के करनपुर आवास में केक काटकर जन्मदिन मनाया गया, जिसमें प्रधान प्रदीप वर्मा, मिंटू शुक्ला, केशवराम, नितिन कुमार, सतीश वर्मा, शिवम वर्मा गोवर्धन लाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed