फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   खोखला साबित हुआ भाजपा का विकास मॉडल

खोखला साबित हुआ भाजपा का विकास मॉडल

Wed, 20 Dec 2017 11:31 PM IST
Updated Wed, 20 Dec 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
खोखला साबित हुआ भाजपा का विकास मॉडल
कांग्रेस - फोटो : अमर उजाला
लखीमपुर खीरी। भाजपा देश की जनता को विकास के नाम पर छल रही है। भाजपा का विकास मॉडल भी जनता की नजरों में खोखला साबित हुआ है। न तो देश और प्रदेश के किसानों का भला हो रहा है और न ही बेरोजगार नौजवानों को रोजगार मिल रहा है। यह बात पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने धौरहरा विधानसभा क्षेत्र के महरिया गांव में अखिल भारतीय लोधी राजपूत महासभा की बैठक में बतौर मुख्य अतिथि कही।
विज्ञापन

जितिन प्रसाद ने कहा कि किसान अपनी फसल को सही दामों में नहीं बेच पा रहा है। सरकारी खरीद केंद्रों पर बड़े पैमाने पर घपलेबाजी की जा रही है। दूसरी तरफ गन्ना किसानों को मिलों से सही समय पर पर्चियां नहीं मिल पा रही हैं। वहीं, मिलों के आसपास मौजूद दलाल आराम से अपनी पर्चियां बनवाकर किसानों की मजबूरी का फायदा उठाकर उनसे कम दामों पर गन्ना खरीदकर मिलों में सरकारी दरों पर बेच रहे हैं।
विज्ञापन

इससे पहले ग्राम महरिया पहुंचने पर अखिल भारतीय लोधी राजपूत महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामगोपाल सिंह, प्रदेश अध्यक्ष अनुज राजपूत और प्रदेश महामंत्री डॉ. मौजी लाल, लेखराज लोधी, कौशल किशोर लोधी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद का स्वागत किया। सभा के बाद जितिन प्रसाद ग्राम वीर सिंहपुर में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष कमलेश मिश्रा के आवास पर जाकर उनके पुत्र के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष राघवेंद्र बहादुर सिंह, पीसीसी सदस्य राजीव अग्निहोत्री, जमाल अहमद, के सिंह, दीपक बाजपेई, इरफान किदवई आदि कांग्रेसी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed