फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   महिला ताइक्वांडो टूर्नामेंट में छात्राओं ने दिखाया दम

महिला ताइक्वांडो टूर्नामेंट में छात्राओं ने दिखाया दम

Fri, 27 Oct 2017 05:42 PM IST
Updated Fri, 27 Oct 2017 05:42 PM IST
विज्ञापन
महिला ताइक्वांडो टूर्नामेंट में छात्राओं ने दिखाया दम
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी।
भगवानदीन आर्यकन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अंतरमहाविद्यालयी महिला ताइक्वांडो टूर्नामेंट संपन्न हुए। इसमें कानपुर, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, इलाहाबाद, सीतापुर, लखीमपुर खीरी आदि जिलों की 25 टीमों ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया।
टूर्नामेंट का उद्घाटन डीएम आकाशदीप ने किया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को स्वस्थ खेल भावना के साथ प्रतिभाग करने की अपील की। साथ ही कहा ताइक्वांडो मार्शल आर्ट का ऐसा लोकप्रिय रूप बनता जा रहा है जो महिला सशक्तीकरण की ओर व्यवहारिक कदम है।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. निरुपमा अशोक ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि यह महाविद्यालय अपने विजन और मिशन के रूप में महिला सशक्तीकरण और छात्राओं में आत्मविश्वास और स्वावलंबन की मशाल जलाए रखने के लिए कृतसंकल्प है। विश्वविद्यालय द्वारा अंतरमहाविद्यालयी महिला ताइक्वांडो टूर्नामेंट दूसरी बार हमारे महाविद्यालय में कराने का निर्णय हमारी स्वस्थ प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता और बालिकाओं/ छात्राओं/ महिलाओं में दृढ़ आत्मविश्वास जगाए रखने के संकल्प का परिचायक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टूर्नामेंट में अंडर 46 किग्रा, अंडर 53 किग्रा, अंडर 57 किग्रा, अंडर 62 किग्रा, अंडर 67 किग्रा, अंडर 77 किग्रा और ओवर 73 किग्रा भारवर्ग के प्रतिभागियों में पूरे जोश के साथ फाइट कर एक दूसरे को टक्कर दी। इस मौके पर जिला महिला चिकित्सालय की डॉ. अंजली वर्मा भी मौजूद रहीं।

टूर्नामेंट की कोआर्डिनेटर अर्चना सिंह के साथ रीता सिंह, क्रीड़ा सहायक, शिवांगी सक्सेना रहीं। पहले सत्र का संचालन डॉ. पुष्पा मलिक और समापन सत्र का संचालन अर्चना सिंह ने किया। कार्यक्रम में सभी प्रवक्ता, सभी महाविद्यालयों के कोच, उत्साहवर्धन के लिए बड़ी संख्या में छात्राएं और अनुशासन व्यवस्था बनाने के लिए एनसीसी कैडेट्स मौजूद रहे। आबजर्बर मनोज कुमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed