{"_id":"59f093704f1c1b78548b9022","slug":"101508938608-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में दवा व्यापारी की मौत, बाइक चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में दवा व्यापारी की मौत, बाइक चालक घायल
Updated Wed, 25 Oct 2017 07:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी।
खीरी रोड पर सुबह टहलने निकले शहर के मोहल्ला वाजपेई कॉलोनी निवासी थोक दवा व्यापारी 55 वर्षीय प्रवीण कुमार गुप्ता को बाइक ने टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क की ओर गिर गए और गुजर रही रोडवेज बस की चपेट में आ गए। दवा व्यापारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल बाइक चालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। व्यापारी की मौत से दवा कारोबारियों में शोक की लहर दौड़ गई।
मोहल्ला वाजपेई कॉलोनी निवासी प्रवीण कुमार गुप्ता दवा के थोक व्यापारी हैं। उनकी जिला अस्पताल रोड पर दुकान है। बुधवार की सुबह वह टहलने के लिए घर से निकले थे। खीरी रोड पर डॉन बॉस्को स्कूल के निकट नहर पुलिया और मंडी समिति के बीच बाइक ने व्यापारी को टक्कर मार दी। हादसे में व्यापारी प्रवीण गुप्ता सड़क पर ही गिर गए, जबकि बाइक चालक सड़क के किनारे जा गिरा। हादसे के बीच गुजर रही रोडवेज बस की चपेट में आकर दवा व्यापारी की मौत हो गई। हादसे के बाद बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंचे राजापुर पुलिस चौकी इंचार्ज सुमित कुमार दोनों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने दवा कारोबारी को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
घायल बाइक चालक जिला अस्पताल में भर्ती है। वह अपना नाम लखपति राम निवासी सेहरामऊ थाना खीरी बता रहा है। रोते-बिलखते परिवार वालों के अलावा बड़ी संख्या में व्यापारी भी जिला अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव घरवालों को सौंप दिया।
विज्ञापन
दवा व्यापारी की मौत से घर में मचा कोहराम
हादसे में मौत होने की खबर जब दवा व्यापारी के घर पहुंची तो परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी, दो बेटों अंशुल और बॉबी समेत परिवार के अन्य लोगों में चीखपुकार मच गई। परिवार के साथ ही बड़ी संख्या में दवा व्यापारी जिला अस्पताल पहुंच गए। व्यापारियों ने बिलख रहे परिवार वालों को ढांढस बंधाया। सदर विधायक योगेश वर्मा भी जिला अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। उन्होंने भी परिवार के लोगों को ढांढस बंधाया।
तमाशबीन चेत जाते तो
बच सकती थी जान
हादसा सुबह करीब साढ़े छह बजे के करीब हुआ। उस समय शहर कोहरे की चादर से ढका हुआ था। हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ लग गई, लेकिन लोगों ने 108 एंबुलेंस को सूचना देकर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक करीब आधे घंटे तक दोनों सड़क पर पड़े तड़पते रहे, लेकिन न तो पुलिस पहुंची और न ही एंबुलेंस। लोग भी तमाशबीन बनकर खड़े रहे। आधे घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। यदि घटना के तुरंत बाद व्यापारी को जिला अस्पताल पहुंचा दिया जाता तो शायद उनकी जान बच सकती थी।