फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   स्कूल और कॉलेजों में मनाई गई दीपावली

स्कूल और कॉलेजों में मनाई गई दीपावली

Wed, 18 Oct 2017 11:10 PM IST
Updated Wed, 18 Oct 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
स्कूल और कॉलेजों में मनाई गई दीपावली
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन

बुधवार को शहर के स्कूल और कॉलेज में दिवाली मनाई गई। चंद्रशेखर आजाद डिग्री कॉलेज और स्कॉलर्स वर्ल्ड स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता हुई। सामाजिक संस्था नवदिशा ने लॉ-मटीना किडजी स्कूल में छात्रों के साथ त्योहार मनाया।
रामापुर स्थित चंद्रशेखर आजाद डिग्री कॉलेज के छात्रों ने बुधवार को दिवाली मनाई। इस दौरान छात्र-छात्राओं के बीच रंगोली प्रतियोगिता हुई। निर्णायक प्रवक्ता सारिका गुप्ता, केके मिश्रा व अर्चना गुप्ता ने निधि तिवारी व रोशन जहां को प्रथम, ज्योति व खुशबू को द्वितीय, दिव्यांश व आमिर को तृतीय पुरस्कार के लिए चुना, जिन्हें प्राचार्य बीबी अवस्थी ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान डीएन पांडे, विकास दीक्षित, निशेष वर्मा, रोहित शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सामाजिक संस्था नवदिशा व इनरव्हील की सदस्यों ने लॉ मटीना किडजी स्कूल पहुंचकर छात्रों के साथ दिवाली मनाई और छात्रों के मध्य प्रतियोगिता कराई। छात्रों ने रंगोली बनाकर, मोमबत्ती व दीयों से स्कूल को सजाया। छात्रों ने प्रदूषण मुक्त दिवाली मनाने के लिए जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान नवदिशा अध्यक्ष कुमकुम गुप्ता, विभा श्रीवास्तव, शिखा सिंह, मंजू बरनवाल आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, स्कॉलर्स वर्ल्ड स्कूल के छात्रों ने शिक्षकों के साथ मां लक्ष्मी व गणेेश की पूजा की। उसके बाद दीया सजाओ, रंगोली, कंदील बनाओ आदि प्रतियोगिताएं हुईं। प्रधानाचार्य सौम्य विकास मुखर्जी ने बच्चों को प्रदूषण मुक्त दिवाली मनाने का संकल्प दिलाया।
पलियाकलां। दि इंडियन एकेडमी स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। बच्चों ने लक्ष्मी-गणेश की पूजा अर्चना करने के बाद जमकर पटाखे व फुलझड़ियां जलाईं। इस दौरान फैंसी ड्रेस व दीया सजाओ प्रतियोगिताएं भी हुईं। दीया प्रतियोगिता में प्ले ग्रुप से कक्षा पांच तक में अदित्री पांडेय, नवरूप कौर, सुखमनी कौर, अग्रिम मौर्या, मनकीरत कौर, अफान खान, विधान त्रिपाठी, रोहित कुमार, रिक्की सिंह आदि बच्चों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि फैंसी ड्रेस में प्ले ग्रुप से कक्षा पांच तक में अदित्री पांडेय, खुशी, प्रेम शर्मा, राध्या, रिदिता, अर्पित वर्मा आदि ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

बिजुआ। स्कूलों में रंगोली व दीप बनाओ प्रतियोगिता हुई। गुलरिया के पूर्व माध्यमिक स्कूल में दीयों के पर्व को मनाने को लेकर एक सामाजिक व्यवस्थाओं पर चोट करने वाला नाटक भी खेला गया, वही गैलेक्सी एकेडमी में हुई रंगोली प्रतियोगिता में कलाम हाउस विजेता रहा। गैलेक्सी एकेडमी में हुई रंगोली प्रतियोगिता में कलाम हाउस, विवेकानंद हाउस, नेहरू हाउस व सुभाष हाउस ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में हाउस टीचर हिमानी शर्मा, गरिमा मिश्रा, वीके सिंह, राजेश मिश्रा, नैंसी श्रीवास्तव, नैंसी लाजिमा, सोनी व सतविंदर कौर के नेतृत्व में बच्चों ने मिट्टी के दीये बनाए और रंगोली बनाकर अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर कलाम हाउस व नेहरू हाउस रहा, वहीं दूसरे नंबर पर सुभाष हाउस एवं विवेकानंद हाउस रहा। प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed