फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri Live Updates; Farmers and Government Clash, union state minister ajay mishra's son

10 पॉइंट्स में समझें लखीमपुर खीरी में कब क्या हुआ: सुबह आठ बजे से धरने पर बैठे थे 200 किसान, 6 घंटे बाद शुरू हुआ बवाल

Sun, 03 Oct 2021 08:41 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीमपुर खीरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीमपुर खीरी Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Sun, 03 Oct 2021 08:41 PM IST
सार

लखीमपुर में हुए हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है, हालांकि आधिकारिक तौर पर अभी चार मौतों की पुष्टि हुई है। 

विज्ञापन
Lakhimpur Kheri Live Updates; Farmers and Government Clash, union state minister ajay mishra's son
लखीमपुर खीरी हादसे में किसानों की मौत के बाद उग्र भीड़ ने कई गाड़ियों में आग लगा दी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर में हुए हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है, हालांकि आधिकारिक तौर पर अभी चार मौतों की पुष्टि हुई है। बताया जाता है कि सुबह आठ बजे से ही किसान लखीमपुर खीरी के बेनीपुर गांव में बने हेलीपैड पर करीब 200 किसान धरने पर बैठे थे। ये गांव केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी का है। यहीं केशव मौर्य का कार्यक्रम तय था। किसानों के प्रदर्शन के चलते डिप्टी सीएम का कार्यक्रम बदल गया और वह सड़क मार्ग से होते हुए लखीमपुर पहुंचे। बीच सड़क डिप्टी सीएम केशव मौर्य और केंद्रीय राज्य मंत्री अजय मिश्र के काफिले को काला झंडा दिखाते समय ये हादसा हुआ। 10 पॉइंट्स में समझें कब, क्या और कैसे हुआ...?  
विज्ञापन

1. लखीमपुर में कई सरकारी योजनाओं के शिलान्यास के लिए प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का कार्यक्रम तय था। इसमें केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी को भी शामिल होना था। अजय मिश्र लखीमपुर खीरी के ही रहने वाले हैं और यहीं से सांसद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

2. डिप्टी सीएम के कार्यक्रम की जानकारी मिलते ही सुबह आठ बजे करीब 200 किसान अजय मिश्र टेनी के गांव बेनीपुर पहुंच गए। यहां केशव मौर्य का हेलीकॉप्टर उतरना था। 

विज्ञापन

3. तीन कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों ने हेलीपैड को पूरी तरह से घेर लिया और बीच में बैठ गए। प्रशासनिक अफसरों ने करीब दो घंटे तक किसानों को समझाने की कोशिश की, लेकिन कोई नहीं हटा। 

4. आनन-फानन में डिप्टी सीएम का कार्यक्रम बदला गया और उन्हें सड़क मार्ग से लखीमपुर लाया गया। यहां उन्होंने करीब 12 बजे एक गेस्ट हाउस में कई सरकारी योजनाओं का शिलान्यास किया। 

5. डिप्टी सीएम ने करीब एक बजे भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इसके बाद वह सड़क मार्ग से तिकुनिया के लिए निकले। यहां उन्हें एक दंगल के कार्यक्रम में शामिल होना था।  

6. डिप्टी सीएम के तिकुनिया जाने की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में किसान तिकुनिया की सड़कों पर जुट गए। जब डिप्टी सीएम और केंद्रीय राज्य मंत्री अजय मिश्र का काफिला गुजरा तो किसान उन्हें काले झंडे दिखाने लगे। 

7. आरोप है कि काले झंडे दिखा रहे किसानों पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी के बेटे आशीष ने गाड़ी चढ़ा दी। इसमें दो किसानों की मौत हो गई। इसके बाद गाड़ी पलटने से चार और किसानों की जान चली गई। इस तरह से हादसे में 6 किसानों की जान चली गई। हांलाकि, प्रशासन ने अभी चार मौतों की ही पुष्टि की है। 

8. हादसे से आक्रोशित किसानों ने आशीष की गाड़ी पर हमला कर दिया। किसी तरह आशीष गन्ने की खेत से होकर भाग निकला, जबकि उसके ड्राइवर को भीड़ ने पीटकर मार डाला।

9. किसानों की मौत से उग्र भीड़ ने मौके पर तीन गाड़ियों में आग लगा दी। पुलिस पर पथराव करने की सूचना भी है। 

10. बवाल बढ़ता देख मौके पर कई थानों की फोर्स लगा दी गई। आईजी, एडीजी समेत कई पुलिस व प्रशासनिक अफसर पहुंचे। सीएम ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed