फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Youths climbed a water tank to make reels; ended up in the lock-up.

Kushinagar News: रील बनाने पानी की टंकी पर चढ़े युवक, पहुंचे हवालात

Fri, 17 Jul 2026 02:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 17 Jul 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Youths climbed a water tank to make reels; ended up in the lock-up.
कसया। नगर पालिका परिसर में पानी की टंकी पर दो युवक बृहस्पतिवार को चढ़ गए। नगर पालिका कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों युवकों को उतरवाया। पूछताछ में युवकों ने बताया कि वे रील बनाने टंकी पर चढ़े थे। वहीं कर्मचारियों को संदेह था कि पानी की टंकी में युवकों ने कुछ मिलाया है। इसके मद्देनजर पानी की टंकी की सफाई कराई गई। पुलिस ने दोनों युवकों का शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन

बेलवा रामजस का अजरुद्दीन (25) और ताहिर (28) बृहस्पतिवार दोपहर करीब एक बजे सीढ़ियों के रास्ते पानी की टंकी के सबसे ऊपरी हिस्से तक पहुंच गए। टंकी पर युवकों को देखकर मौजूद लोगों व नगर पालिकाकर्मियों ने शोर मचाया। लोग पानी की टंकी पर चढ़े युवकों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने लगे।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष के पति राकेश जायसवाल भी पहुंच गए। लोगों ने आरोप लगाया कि दोनों युवक पानी की टंकी में कुछ डालने के लिए चढ़े हैं। राकेश जायसवाल ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर आई पुलिस ने युवकों को समझा बुझा बुझाकर नीचे उतारा। करीब दो घंटे तक इसको लेकर अफरा-तफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष इत्यानंद पांडेय ने बताया किपानी की टंकी पर दोनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। दोनों के मोबाइल को भी देखा गया। युवक पानी की टंकी में कुछ डालने के लिए नहीं, रील बनाने के लिए चढ़े थे, दोनों का शांतिभंग में चालान किया गया। परिजनों को बुलाकर चेतावनी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed