फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Youths beat up a person who had gone to see Dol Fair

Kushinagar News: डोल मेला देखने गए व्यक्ति से युवकों ने की मारपीट

Mon, 26 Aug 2024 02:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 26 Aug 2024 02:50 PM IST
विज्ञापन
Youths beat up a person who had gone to see Dol Fair
तमकुहीरोड। सेवरही नगर पंचायत परिसर में शनिवार को रात में डोल मेला देखने गए व्यक्ति को कुछ युवकों ने बुरी तरह मारपीट कर घायल कर दिया। जबकि दो अन्य लोग भी घायल हो गए। उसके बाद आरोपी फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही सेवरही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई है।
विज्ञापन


सेवरही में शनिवार को रात में डोल मेला की समाप्ति के समय नगर पंचायत के राजेन्द्र नगर मोहल्ले के निवासी रामनरेश रौनियार पुत्र दीनानाथ अपने दो लोगों के साथ रात करीब नौ बजे डोल मेला देखने के लिए पुरानी पुलिस चौकी चौराहे पर गए थे। भीड़ के चलते वह नगर पंचायत परिसर में चले गए और वहीं से मेला देखने लगे। उन्होंने देखा कि नगर पंचायत परिसर में अधिकारियों के बैठने के लिए कुर्सी मेज रखा गया था और तीन युवक मेज पर पैर रख कर मौज-मस्ती कर रहे थे। जब रामनरेश ने उन लोगों को मेज पर पैर रख कर न बैठने के लिए समझाया तो वह युवक गुस्से में आ गए और पहले गाली-गलौज करने लगे और बाद में उन्हें मारने पीटने लगे। जब उनके साथ गए दो लोगों ने बीच बचाव किया तो उन्हें भी मारा-पीटा। कुछ लोग बचाने के लिए दौड़े तो युवक बाहर निकल गए और एक अखाड़े के कुछ और युवकों को लेकर दुबारा वहां पहुंच गए और उन्हें मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिये।
विज्ञापन

इस घटना में वह बुरी तरह जख्मी हो गए और सिर फट गया। बाद में घायल व्यक्ति को उनके सहयोगी पास के निजी अस्पताल में ले जाकर इलाज कराए। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद सेवरही पुलिस हरकत में आ गई और मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गई है। पुलिस तहरीर पर तीन युवकों पर नामजद व दो अज्ञात सहित पांच लोगों पर अभियोग पंजीकृत कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेवरही के एसएचओ दिग्विजय नारायण राय का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर लिया गया और उनकी गिरफ्तारी की कार्यवाही शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed