फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Youth who went to in-laws' house dies under suspicious circumstances, accused of murder

Kushinagar News: ससुराल गए युवक की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप

Wed, 14 Aug 2024 03:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 14 Aug 2024 03:32 AM IST
विज्ञापन
Youth who went to in-laws' house dies under suspicious circumstances, accused of murder
गुरवलिया बाजार/उजारनाथ। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र में ससुराल गए एक युवक की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। परिजन उसकी पत्नी और ससुराल वालों पर मारपीटकर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। जबकि पुलिस का कहना है कि दो सप्ताह पूर्व चोटिल युवक की हालात ठीक न होने से उसकी मौत हुई है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार सरिसवां गांव के नाजीर अंसारी (34) को उसकी पत्नी बेगम (30) बीते रविवार को अपने दो बच्चों के साथ अपने मायके इसी थाना क्षेत्र के चंद्रौटा गांव के मसान टोला ले गई थी। एक दिन के बाद वह अपने पिता व मां के साथ मंगलवार को जब शव लेकर ससुराल पहुंची तो ग्रामीणों ने उन्हें बैठा लिया और पुलिस को सूचना दी। वहीं पिता अब्दुल्लाह ने मृतक नाजीर अंसारी की पत्नी व उसके पिता और बहन पर हत्या का आरोप लगाया है। गांव वालों की मानें तो पति-पत्नी में हमेशा विवाद होता रहता था।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस बेगम व उसके माता-पिता को पूछताछ के लिए थाने ले गई। मृतक नाजीर अंसारी के बाएं पैर सहित शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे।
थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि इलाज के दौरान उसकी मौत हुई है। शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने पर ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। आरोप के अनुसार हत्या को भी पहलू मानकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



0



पंद्रह दिन पूर्व गिरा था नाजीर...लगा था गंभीर चोट



पुलिस के प्रथम दृष्टया जांच में माना कि नाजीर को पंद्रह दिन पूर्व एक बिल्डिंग में काम करते समय शरीर में गंभीर चोट लगा था। गर्दन और पूरे पैर में जख्म थे। वह ठीक से खड़ा नही हो पा रहा था। पुलिस जांच में जो पता चला है उसके मुताबिक नाजीर के परिजन उसके इलाज में सक्षम नहीं थे। इस कारण उसकी पत्नी उसे मायके ले गई और वहां से फाजिलनगर सीएचसी में इलाज करा रही थी। मंगलवार को उसे स्नान कराया जा रहा था लेकिन उसकी दिक्कतें बढ़ती जा रही थी। इसके कारण उसे पुनः अस्पताल ले जाया जाने लगा लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई।इसके बाद उसकी पत्नी अपने परिजन के साथ शव को उसके पैतृक गांव से अंतिम क्रिया के लिए लेकर पहुंची।



0

मजदूरी से चलता था परिवार...दो बेटों का बुरा हाल



नाजीर का परिवार उसकी मजदूरी पर भी निर्भर था। पंद्रह दिन पूर्व एक बिल्डिंग में कार्य करते समय जब गिरा था तबसे परिवार पर रोजी-रोटी के साथ उसके इलाज पर संकट के बादल छाने लगे थे। नाजीर के दो बेटे अरशद (10) और सुहेल (04) को इस उम्र में पिता का साथ छूटने से रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed