फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Youth who went abroad unknown, wife expressed fear of murder

Kushinagar News: विदेश गए युवक का पता नहीं, पत्नी ने जताई हत्या की आशंका

Tue, 31 Dec 2024 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 31 Dec 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
Youth who went abroad unknown, wife expressed fear of murder
दुदही। समूह की कर्ज से परेशान युवक दुबई में रोजगार के लिए गया था। पहले तो कंपनी वाले सरिया फिटर के जगह सफाई का काम कराया गया। तीन महीने से युवक की पता नहीं चल रहा है। पत्नी ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

उधर, समूह वाले महज 1345 रुपये के लिए पत्नी को गाली दे रहे हैं। महिला ने सीएम को पत्रक भेजकर समूह वालों से अजिज आकर आत्महत्या करने की चेतावनी दी है।
मिली जानकारी के मुताबिक विशुनपुरा थाना क्षेत्र के तिलक पट्टी गांव निवासी सुखेन (44) गांव पर सरिया फिटर का काम करता था। कुछ दिन कार्य बंद हो गया तो पत्नी से 50 हजार और एक 40 हजार का माइक्रो फाइनेंस कंपनी से कर्ज लिया। फिर कर्ज से परेशान होकर सरिया फिटर के कार्य से लिए दुबई गया।इसमें 80 हजार रुपये लगे। दुबई के एमएस पाॅवर रिक्वायरमेंट कंपनी में 1400 रियाल पर काम की बात हुई। मगर उसे सफाई कर्मचारी के काम में लगा दिया गया और 800 रियाल पगार देने लगे। उधर सुखेन कमा कर भेजता था तो घर खर्च के साथ समूह का कर्ज का किस्त दी जाती थी। पत्नी तारा देवी के मुताबिक 13 अक्तूबर को पति से बात हुई थी।
विज्ञापन

उन्होंने ने बताया था कि अगले दिन पगार मिलेगी तो भेजूंगा। उसके बाद से नहीं बात हो पा रही है। उसका कुछ नहीं पता चल रहा है। जब कि एक वीडियो आया था तो उसमें पति चिंताजनक हाल में दिख रहे थे। मुंह से झाग आ रहा था। मैंने दूतावास से शिकायत की थी, लेकिन जानकारी नहीं हो सकी। कंपनी में ईमेल के माध्यम से जानकारी ली गई। बताया गया कि सुखेन काफी शराब के नशे में था। कंपनी से निकाल दिया गया। उसके बाद सुखेन कंपनी के संपर्क में नहीं है। पत्नी ने आशंका जताई है कि उसके पति की योजनबद्ध तरीके से कंपनी वालों ने हत्या कर शव को छिपा दिया है। चार बच्चे और माता-पिता भी काफी परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed