फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Youth who came to police station after consuming poison, dies during treatment

Kushinagar News: जहर खाकर थाने में आए युवक की इलाज के दौरान मौत

Tue, 19 Mar 2024 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 19 Mar 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
Youth who came to police station after consuming poison, dies during treatment
कसया। थाना परिसर में रविवार को जन सुनवाई के समय जहर खाकर पहुंचे युवक की रविवार की देर रात मेडिकल कालेज में मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। युवक घटना से तीन दिन पहले ही अमृतसर से लौटा था। थाने में पुलिस को दिए बयान के आधार पर और भाई की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन


रामकोला थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 18 कांशीराम आवास निवासी मुकेश (32) पुत्र निरंजन प्रसाद ने रविवार को थाना परिसर में पहुंचकर एसएचओ गिरिजेश उपाध्याय को बताया कि थाना क्षेत्र की एक महिला से उसका संबंध था। युवक सुबह जब महिला के घर पहुंचा तो उससे विवाद हो गया और उसने पानी में जहर मिलाकर पिला दिया है। उसकी हालत खराब होने पर पुलिस उसे सीएचसी कसया ले गई। जहां डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया था। मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर में युवक की बिगड़ती हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया था। जहां इलाज के दौरान रविवार की देर रात उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी महिला को हिरासत में लेकर कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में सीओ कसया कुंदन सिंह ने बताया है कि युवक की इलाज के दौरान मेडिकल कालेज गोरखपुर में देर रात मौत हो गई। उसके भाई के तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी महिला को हिरासत में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed