फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Youth swings from the flames of fire

Kushinagar News: आग की चपेट में आने से युवक झुलसा

Tue, 04 Feb 2025 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 04 Feb 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Youth swings from the flames of fire
कसया। नगरपालिका परिषद कुशीनगर के वार्ड नंबर 22 विवेकानंद नगर (बेलवा पलकधारी सिंह) में आग लगने से तीन भाइयों की झोपड़ी जल गई। इसमें एक युवक झुलसा गया और पांच बकरियां जलकर मर गई।
विज्ञापन

वार्ड निवासी सुदर्शन कश्यप के तीन पुत्र विनोद कश्यप, संजय कश्यप, अर्जुन कश्यप अलग-अलग अपनी झोपड़ी डालकर रहते हैं। रविवार की रात में विनोद की झोपड़ी में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते इसने बगल की झोपड़ियों को जद में ले लिया। आग लगने की जानकारी होते मौके पर काफी लोग जुट गए और बड़ी मशक्कत के बाद इसपर काबू पाया। आग में विनोद झुलस गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन

आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका। झोपड़ी में रखा सारा गृहस्थी का सामान सहित पांच बकरियां भी जल गई। सोमवार को मौके पर नायब तहसीलदार और हल्का लेखपाल पहुंचे और क्षति का आंकलन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed