{"_id":"6afb52d525ca8db8c9079e7d","slug":"ganga-aarti-performed-amidst-the-chanting-of-vedic-mantras-priests-from-varanasi-conducted-the-rituals-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-172427-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुई गंगा आरती, वाराणसी के पंडितों ने किया पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुई गंगा आरती, वाराणसी के पंडितों ने किया पूजन
विज्ञापन
तमकुहीरोड। कुशीनगर महोत्सव के तहत सेवरही स्थित पौराणिक शिवाघाट पर गंगा आरती का आयोजन किया गया। वाराणसी से आए विद्वान पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर आरती संपन्न कराई। इस दौरान श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए। पूरा घाट परिसर भक्तिमय माहौल से सराबोर रहा।
कुशीनगर महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. विनय कुमार राय ने कहा कि नदियां धरती को हरा-भरा रखने और जीवन को समृद्ध बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। प्रतिवर्ष होने वाले इस आयोजन का उद्देश्य क्षेत्र के पौराणिक और ऐतिहासिक महत्व वाले स्थलों का संरक्षण करना और उनकी विशेषताओं से नई पीढ़ी को परिचित कराना है। ऐसे आयोजनों से धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और आगे बढ़ाने में मदद मिलती है।
इस अवसर पर आचार्य प्रद्युम्न पांडेय, एसडीएम कुणाल गौरव, सीओ जयंत कुमार यादव, सोनिया जायसवाल, आलोक राय, निलय सिंह, आरपी सिंह, अभिषेक मणि त्रिपाठी, पूर्व चेयरमैन त्रिभुवन जायसवाल, छोटेलाल वर्मा, हिमांशु जायसवाल, अजय वर्मा, अजय गुप्ता, मक्खन जायसवाल और संजय गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।