{"_id":"6afb51ff8599cd25480c2ab6","slug":"young-man-arrives-to-worship-dressed-as-a-woman-kushinagar-news-c-205-1-ksh1030-172419-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: महिला की वेशभूषा में पूजा करने पहुंचा युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: महिला की वेशभूषा में पूजा करने पहुंचा युवक
विज्ञापन
सुकरौली में महिला बनकरर छठ का पूजा करता युवक।
सुकरौली। लोक आस्था के महापर्व छठ पर क्षेत्र के विभिन्न घाटों पर श्रद्धा के अनोखे रंग देखने को मिले। सुकरौली कस्बे के तीतला चौराहा स्थित छठ घाट पर एक युवक अपनी अनूठी भक्ति के कारण लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा।
नगर पंचायत सुकरौली के वार्ड नंबर दो निवासी मिथुन साड़ी पहनकर और शृंगार कर हाथों में पूजन सामग्री से सजा डाला लेकर घाट पर पहुंचा। उसने व्रती महिलाओं के साथ बैठकर विधि-विधान से छठी मइया की पूजा-अर्चना की और अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया।
मिथुन ने बताया कि यह उसकी व्यक्तिगत आस्था और मनौती से जुड़ा है। वह हर साल इसी तरह महिला वेश धारण कर छठ पूजा करता है। उसे विश्वास है कि छठी मइया उसकी मनोकामना पूरी करेंगी। घाट पर मौजूद लोगों के अनुसार, मिथुन को पहले भी इसी रूप में पूजा करते देखा गया है। संवाद