Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   123 police personnel posted to Dial-112 transferred

Kushinagar News: डायल-112 में तैनात 123 पुलिसकर्मियों का तबादला

Tue, 17 Nov 2026 12:26 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
123 police personnel posted to Dial-112 transferred
कुशीनगर। जिले की डायल-112 सेवा में तैनात 123 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। एसपी केशव कुमार के निर्देश पर तीन साल से तैनात आठ एसआई समेत सभी पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है।
विज्ञापन

इसमें 72 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से पुलिस लाइंस में आमद कराने का निर्देश दिया गया है। इनमें खड्डा में तैनात एसआई रमेश कुमार, हाटा के अशोक तिवारी, कुबेरस्थान के अजय कुमार राय तथा सेवरही के जय कुमार सिंह और राजेंद्र कुमार यादव शामिल हैं। वहीं, 51 पुलिसकर्मियों को अलग-अलग थानों में नई जिम्मेदारी दी गई है। इनमें ओमप्रकाश कुशवाहा को पीआरवी तमकुहीराज से अहिरौली बाजार, श्रवण कुमार को पीआरवी कुबेरस्थान से विशुनपुरा और जयराम प्रसाद को पीआरवी हाटा से रामकोला थाने में भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed