फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Youth singing Bhojpuri song arrested

Kushinagar News: भोजपुरी गीत गा रहा युवक हिरासत में

Fri, 10 Oct 2025 02:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 10 Oct 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Youth singing Bhojpuri song arrested
तरयासुजान। थाना की एक महिला दरोगा ने बृहस्पतिवार को बाइक पर बैठकर भोजपुरी गीत गा रहे युवक पर केस दर्ज कराया है। आरोपी युवक को पुलिस हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई में जुट गई है। महिला दरोगा पल्लवी राय की तरफ से थाने में दी गई तहरीर में बताया गया कि बुधवार को वह एसआई रविकांत सिंह व सिपाही रिशु यादव के साथ मिशन शक्ति व साइबर क्राइम जागरूकता अभियान के तहत क्षेत्र में भ्रमण कर रही थीं। उसी दौरान क्षेत्र के बाकखास पुलिया के पास एक बाइक पर बैठा युवक भोजपुरी गाना गा रहा था। इससे उस रास्ते आने-जाने वाली महिलाएं खुद को असहज महसूस कर रही थीं। युवक को गाड़ी से उतरवाकर पूछा गया तो वह अपना नाम बबलू निवासी नुनियापट्टी अहिरौलीदान, थाना तरयासुजान बताया।
विज्ञापन

तरयासुजान थाना प्रभारी धनवीर सिंह ने बताया कि महिला दरोगा की तहरीर पर युवक पर केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed