{"_id":"614f673d8ebc3e01445182b6","slug":"youth-should-bring-the-mantra-of-half-an-hour-daily-to-life-kushinagar-news-gkp4106022166","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘आधे घंटे रोज के मंत्र को जीवन में उतारें युवा’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘आधे घंटे रोज के मंत्र को जीवन में उतारें युवा’
विज्ञापन
महात्मा गांधी इंटर कॉलेज सखवनिया परिसर में रन फ़ॉर इंडिया के प्रतिभागियों को हरी झंडी दिखाकर रव?
- फोटो : KUSHINAGAR
‘आधे घंटे रोज के मंत्र को जीवन में उतारें युवा’
जिला मुख्यालय स्थित बुद्धा पार्क परिसर में आयोजित हुआ फिट इंडिया मेगा फ्रीडम रन कार्यक्रम
पडरौना। जिला मुख्यालय स्थित बुद्घ पार्क परिसर में शनिवार को नेहरू युवा केंद्र कुशीनगर की तरफ से आजादी के अमृत महोत्सव के तहत फिट इंडिया मेगा फ्रीडम रन 2.0 कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें रैली निकालकर जिले के युवाओं को फिटनेस का डोज, आधा घंटे रोज के मंत्र को जीवन में उतारने की बात कही गई।
मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमचंद्र मिश्र ने कहा कि देश के युवाओं के कंधे पर सक्षम और सबल भारत बनाने की संकल्पना की जाती है। जब युवा स्वस्थ्य होंगे तभी देश का विकास संभव है। इसलिए सरकार की तरफ से युवाओं को क्षमतावान बनाने के लिए रोजगार, खेल समेत अन्य क्षेत्रों में कई तरह की योजनाएं सचालित कर रही है। सरकार की इन योजनाओं का युवाओं को लाभ लेना चाहिए। नेहरू युवा केंद्र के युवा अधिकारी सचिन कुमार ने युवाओं को फिटनेस का डोज आधा घंटा रोज मूल मंत्र को जीवन में अपनाने की अपील की। कार्यक्रम को डॉ. सीबी सिंह, जिला संगठन आयुक्त सतीश कुमार श्रीवास्तव, शाहरुख खान, जिला व्यायाम शिक्षक अनिल कुमार मिश्र, प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी ममता भारती आदि ने संबोधित किया। इसके बाद जागरूकता रैली का आयोजन हुआ। इस रैली को बुद्धा पार्क, पुलिस लाइन, जिला अस्पताल, रविंद्र नगर चौक समेत आदि स्थानों पर भ्रमण कराया गया। कार्यक्रम का संचालन अवधेश गिरी ने किया।
इस दौरान त्रिलोकी नाथ तिवारी, डॉ. प्रभात गुप्ता, शिवांश गिरी, पारितोष दूबे, मुकेश गौतम, गुलशन भारती, काजल गुप्ता, जानकी यादव, मंजू यादव, जुलेखा, मनीष त्रिपाठी, नरेंद्र चौरसिया, विपिन दुबे, दिलीप, जय किशन यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
कुबेरस्थान प्रतिनिधि के अनुसार आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत शनिवार को महात्मा गांधी इंटर कॉलेज सखवनिया में रन फ़ॉर इंडिया का आयोजन किया गया। इसमें एनसीसी कैडेट्स ने पांच किलोमीटर की लंबी दौड़ में शामिल हुए।
प्रधानाचार्य कैप्टन सीबी सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एनसीसी कैडेट्स मंतोष सैनी, विकास यादव, आनंद पांडेय, सूरज पटेल, आजाद, महफूज आलम, कुमारी पलक और ज्योति आदि कैडेट रैली में शामिल हुए।
इस दौरान बृजेश कुमार सिंह, बलवंत कुमार सिंह, शिव कुमार पांडेय, अंशुमान पांडेय, अनिल मिश्र, दिवाकर राव, शिवकुमार पांडेय, राजनारायण सिंह, वीरेंद्र कुशवाहा, राहुल पटेल, पंकज श्रीवास्तव, मेराज खां, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।