{"_id":"57a625724f1c1b356a2b8cff","slug":"youth-shot-dead-robbed-of-40-thousand","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को गोली मारकर 40 हजार की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक को गोली मारकर 40 हजार की लूट
ब्यूरो/अमर उजाला कुशीनगर
Updated Sat, 06 Aug 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
जांच करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बड़हरा बाबू गांव के सामने शनिवार को दोपहर करीब दो बजे बदमाशों ने 35 वर्षीय युवक को गोली मारकर 40 हजार रुपये लूट लिए। सिसवा शुक्ल गांव का यह युवक स्टेट बैंक पटखौली से रुपया निकालकर बाइक से अपने घर जा रहा था। शोर सुनकर पहुंचे लोगों नेजख्मी युवक को बोदरवार सरकारी अस्पताल पहुंचाया। डाक्टर ने हालत नाजुक बताते हुए मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया।
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गांव सिसवा शुक्ल निवासी संजय प्रजापति (35) पुत्र रामानंद प्रजापति ने शनिवार को स्टेट बैंक पटखौली से 40 हजार रुपया निकाला और बाइक से घर की ओर चल दिया। युवक के पीछे लगे बाइक सवार तीन बदमाशों ने कप्तानगंज-पिपराइच मार्ग स्थित बड़हराबाबू गांव के ईंट भट्ठे के पास ओवरटेक कर संजय प्रजापति को रोक लिया। बदमाशों ने संजय पर फायर झोंक दिया। गोली पेट में लगने की वजह से संजय वहीं गिर पड़ा। बदमाशों ने संजय की बाइक की डिकी में रखा 40 हजार रुपया लूट लिया और फरार हो गए।
गोली चलने की आवाज सुनकर ईंट भट्ठा तथा आसपास मौजूद लोग घटनास्थल पर पहुंचे। कप्तानगंज पुलिस को सूचना देते हुए लोगों ने घायल युवक को बोदरवार के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। गोली मारकर हुई लूट की खबर मिलते ही कप्तानगंज के प्रभारी एसओ शंभू सिंह फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। सीओ कसया राघवेंद्र चतुर्वेदी और अपर पुलिस अधीक्षक लालसाहब यादव ने भी मौका मुआयना किया। इस संबंध में एएसपी लाल साहब यादव ने बताया कि वारदात के शीघ्र खुलासा और अपराधियों को पकड़ने के लिए विशेष टीम लगाई जाएगी।